फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Groom Returns Home with Bride from Hamirpur Just Hours Later His Body Found Hanging from a Tree

UP: मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ा सिंदूर, विदाई के चंद घंटों बाद दूल्हे ने लगाया फंदा, सवाल- क्यों किया?

Sat, 16 May 2026 09:30 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 16 May 2026 09:30 AM IST
सार

Kanpur Groom Suicide News: घाटमपुर के गुरैयनपुर में हमीरपुर से दुल्हन विदा कराकर लौटे दूल्हे ने शुक्रवार रात पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Kanpur Groom Returns Home with Bride from Hamirpur Just Hours Later His Body Found Hanging from a Tree
दूल्हा और दूल्हन की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के गुरैयनपुर में शुक्रवार की शाम बारात के साथ दुल्हन विदा कराकर घर पहुंचे दूल्हे ने चंद घंटों बाद ही रात में खेतों पर खड़े पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की। रात में खोजबीन करने पर नहीं मिला था।

विज्ञापन

सुबह उसका लटका हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरैयनपुर निवासी कमलेश निषाद (21) पुत्र छोटे निषाद गुजरात के सूरत में नौकरी करता था। वह अपनी शादी में गांव छुट्टी पर आया था।

विज्ञापन

Kanpur Groom Returns Home with Bride from Hamirpur Just Hours Later His Body Found Hanging from a Tree
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

नौ बजे कमलेश घर से कहीं निकल गया था
14 मई गुरुवार को उसकी बारात हमीरपुर जनपद के कोरारा थाना क्षेत्र के हरेठा गांव गई थी। शादी की रस्में दुल्हन अंजली के साथ होने पर 15 शुक्रवार को दुल्हन को विदा कराकर बरात शाम को गांव लौटी थी। पिता ने बताया कि करीब नौ बजे कमलेश घर से कहीं निकल गया था।

विज्ञापन

Kanpur Groom Returns Home with Bride from Hamirpur Just Hours Later His Body Found Hanging from a Tree
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

खेतों में पेड़ से लटका मिला शव
बरात से लौट रिश्तेदारों के साथ उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सुबह उसका शव खेतों में पेड़ से लटका ग्रामीणों ने देखा, तब जानकारी हुई। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिजन नहीं बता सके हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Kanpur Groom Returns Home with Bride from Hamirpur Just Hours Later His Body Found Hanging from a Tree
घर में रखा दहेज का सामान - फोटो : amar ujala




दुल्हन समेत परिजनों का हाल बेहाल
पति कमलेश की मौत से परिजनों के साथ दुल्हन अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। चंद घंटों का साथ ही उसे पति का मिल पाया। पति ने अचानक यह कदम क्यों उठाया, वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। उसकी दुनिया बसते ही उजड़ गई, इस बात ने उसे बेहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed