{"_id":"6ab24e8a978068f4f203f5a3","slug":"kanpur-grand-welcome-for-seva-sankalp-abhiyan-2026-varanasi-vadnagar-service-bike-rally-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेवा संकल्प अभियान 2026, वाराणसी-वडनगर सेवा बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, अस्पताल परिसर में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेवा संकल्प अभियान 2026, वाराणसी-वडनगर सेवा बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, अस्पताल परिसर में रोपे पौधे
Tue, 22 Sep 2026 03:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:16 PM IST
सार
Kanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा बाइक यात्रा का घाटमपुर के परास गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्रनाथ पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
घाटमपुर में वाराणसी-वडनगर सेवा बाइक यात्रा का भव्य स्वागत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत वाराणसी से वडनगर तक सेवा बाइक यात्राएं निकाली जा रही है। मंगलवार को यात्रा क्षेत्र के परास गांव स्थित सरकारी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाइक यात्रा में शामिल लोगों का फूल बरसाकर स्वागत किया। कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्रनाथ पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत-सम्मान किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया
यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष ने सरकारी अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर कानपुर ग्रामीण जिलामंत्री अंजली तिवारी, शोभित सेंगर, अवनीश साहू, योगेश पांडेय, अंबुज अवस्थी समेत भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।