फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur grand inauguration of Shri Ram Katha with a magnificent procession accompanied by music and fanfare

Kanpur: श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा, भक्तों ने जगह-जगह किया स्वागत

Sat, 06 Dec 2025 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Dec 2025 10:21 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में मां गंगा सेवा समिति और श्री राम नाम लेखन महायज्ञ समिति के तत्वावधान में पोनी रोड बमबम तिराहा मैदान पर कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें नैमिषारण्य से आईं कथा व्यास कनक पांडेय 13 दिसंबर तक कथा सुनाएंगी।

विज्ञापन
Kanpur grand inauguration of Shri Ram Katha with a magnificent procession accompanied by music and fanfare
गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में मां गंगा सेवा समिति एवं श्री राम नाम लेखन महायज्ञ समिति के संयुक्त तत्वावधान में पोनी रोड बमबम तिराहा मैदान पर शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। गाजे बाजे के साथ निकली कलशयात्रा का जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नैमिषाराण्य से आईं कथा व्यास कनक पांडेय 13 दिसंबर तक रोजाना दोपहर एक से रात आठ बजे तक श्रीराम कथा सुनाएंगी।

विज्ञापन

पोनी रोड बमबम तिराहे पर कथा स्थल से कलशयात्रा शुरू हुई। सबसे आगे भव्य रथ पर कथा व्यास कनक पांडेय आसीन रहीं। सिर पर कलश लिए महिलाएं आनंद घाट पहुंचीं। वहां से गंगा जल लेकर कथा स्थल पहुंची। कलशयात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया।

विज्ञापन



ये लोग रहे मौजूद
कलश यात्रा में पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय के अलावा रामा तिवारी, शोभा पांडेय, कांति पांडेय, सुषमा पांडेय, रोली पांडेय, मुन्नी शुक्ला व नीता चौरसिया के अलावा मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, महासचिव घनश्याम सिंह, उदित चौरसिया, बड़ेलाल बाजपेई, रमाकांत पांडेय, सत्येंद्र सिंह चौहान, श्रीरामनाम लेखन समिति के संरक्षक आशुतोष शुक्ल, अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे, उपसचिव राजीव मिश्रा, शिवनायक पांडेय व सरयू प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed