Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gram Panchayat installsboard on pond land designating it as 'Baba Baijnath Dham Kund

कानपुर: तालाब की भूमि पर ग्राम पंचायत ने लगाया बोर्ड, बाबा बैजनाथ धाम कुंड घोषित, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर स्थित पतारा कस्बे में भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी तालाब की जमीन पर ग्राम पंचायत ने बोर्ड लगा दिया है। इस तालाब को बाबा बैजनाथ धाम कुंड घोषित किए जाने पर ग्रामीणों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाकर खुशी जताई।

विज्ञापन
Kanpur Gram Panchayat installsboard on pond land designating it as 'Baba Baijnath Dham Kund
तालाब की भूमि पर ग्राम पंचायत ने लगाया बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में भूमाफियाओं द्वारा सरकारी तालाब की जमीन को निजी भूमि दर्ज कराकर किए गए अवैध कब्जे पर शनिवार को बुलडोजर चलने के बाद ग्राम पंचायत ने उस पर अपना बोर्ड लगा दिया। इसमें तालाब को बाबा बैजनाथ धाम कुंड घोषित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हर हर महादेव के जय कारे भी लगाए। मालूम हो कि कागजों में हेरफेर कर गुमानी तालाब की जमीन को निजी भूमि के रूप में दर्ज कराने के बाद प्लॉटिंग की जा रही थी।

विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर हुई जांच में जमीन सरकारी तालाब की निकली थी। इसके बाद एसडीएम कोर्ट ने फर्जी राजस्व प्रविष्टियां निरस्त कर जमीन को दोबारा तालाब के रूप में दर्ज करने का आदेश शुक्रवार को दिया था। बीते शनिवार को राजस्व टीम ने दो बुलडोजरों की मदद से अवैध कब्जे और निर्माण को ढहाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos





बाबा के नाम से कुंड घोषित कर दिया
बुधवार को ग्राम पंचायत द्वारा तालाब की भूमि पर अपना बोर्ड भी लगा दिया। बोर्ड में बाबा बैजनाथ धाम कुंड लिखा बोर्ड जैसे ही लगाया गया। वैसे ही मौजूद सैकड़ों लोगों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने बताया कि गुमानी तालाब की भूमि को मुक्त कराने के लिए बाबा बैजनाथ से सभी प्रार्थना करते थे। जब अब आज मुक्त हो गया है, तो बाबा के नाम से उसे कुंड घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed