फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: government team arrived at Hallat on the High Court's instructions

Kanpur: हाईकोर्ट के निर्देश पर हैलट पहुंची शासन की टीम, बालरोग का कोना-कोना देखा

Mon, 03 Nov 2025 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Nov 2025 08:24 PM IST
सार

Kanpur News: हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन की टीम हैलट पहुंची। शासन ने याचिका के साथ अस्पताल की गंदगी की फोटो लगाई।

विज्ञापन
Kanpur: government team arrived at Hallat on the High Court's instructions
बालरोग अस्पताल का निरीक्षण करती शासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित शासन की टीम ने सोमवार को बालरोग अस्पताल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हाईकोर्ट में दाखिल स्थानांतरित नर्स रिंकू सिंह की जनहित याचिका के मद्देनजर की गई है। उन्होंने बालरोग अस्पताल में गंदगी की शिकायत की थी साथ ही गंदगी से संबंधित फोटोग्राफ भी लगाए गए थे।
विज्ञापन


जनहित याचिका पर कोर्ट ने 31 अक्तूबर को आदेश दिया था। इस पर शासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। इसमें जालौन मेडिकल कॉलेज के डॉ. अरविंद त्रिवेदी, कन्नौज के डॉ. सीपी पाल और महानिदेशक चिकित्सा कार्यालय के अपर निदेशक डॉ. आलोक कुमार रहे। टीम ने मैटरनिटी विंग देखने के बाद बालरोग अस्पताल की स्थिति देखी। इमरजेंसी, वार्डों और उपकरणों की स्थिति देखी। रोगियों, तीमारदारों, रेजीडेंट डॉक्टरों और स्टाफ से बात की। हीमोफीलिया कक्ष देखा। तीमारदारों से दवाओं की स्थिति, डॉक्टरों के बर्ताव के संबंध में भी पूछा। इसके बाद हैलट इमरजेंसी में टीम गई। वहां भी रोगियों और तीमारदारों से बात की। इसके अलावा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वार्डों की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

Kanpur: government team arrived at Hallat on the High Court's instructions
बालरोग अस्पताल का निरीक्षण करती शासन की टीम - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि जिस समय की फोटो लगाई गईं। उस वक्त रिंकू सिंह ही सिस्टर इंचार्ज थीं। उनके खिलाफ जांच कमेटियों ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसी से जून में उनका तबादला बांदा हुआ। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार गौतम, सीएमएस डॉ. विनय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed