फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur got three gifts, Station will be like airport, Virology lab will open in GSVM, these arrangements will

कानपुर को मिलीं तीन सौगातें: एयरपोर्ट जैसा होगा स्टेशन, GSVM में खुलेगी वायरोलॉजी लैब, ये व्यवस्थाएं सुधरेंगी

Sun, 04 Feb 2024 09:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Feb 2024 09:31 AM IST
सार

Kanpur News: शहर को तीन सौंगातें मिली हैं, जिनसे महानगर संवरेगा और व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। सबसे पहले सेंट्रल स्टेशन एयरपोर्ट की तरह विकसित हो रहा है। यहां रूफटॉप लॉन्ज बन रहा है, जिसमें ट्रेन आने से पहले रुकने की व्यवस्था होगी। वहीं, जीएसवीएम में वायरोलॉजी लैब खुलेगी। यही नहीं, घरों से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम 100 कूड़ा गाड़ियां खरीदेगा।

विज्ञापन
Kanpur got three gifts, Station will be like airport, Virology lab will open in GSVM, these arrangements will
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है। यहां रूफटॉप लॉन्ज बनाया जा रहा है। यहां पर दुकानों के साथ ही ट्रेनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रेनों के आने से कुछ देर पहले ही यात्री प्लेटफार्म पर आ सकेंगे। इसकी शुरूआत प्लेटफार्म नंबर नौ से हो रही है। सिटी साइड का प्रारूप बिल्कुल बदल जाएगा, जबकि कैंट साइड में स्टेशन की हैरिटेज बिल्डिंग होने से उसमें ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन

सबसे पहले प्लेटफार्म नौ की दीवार और कुछ सिविल कार्य को तोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान प्लेटफार्म आठ और नौ की ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। प्लेटफार्म नौ पर फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। इसमें लिफ्ट और एस्केलेटर लगाया जाएगा। प्लेटफार्म आठ और नौ पर बने स्टॉल और कार्यालयों को रूफटॉप लॉन्ज में शिफ्ट किया जाएगा। यह लॉन्ज एक मंजिल से अधिक ऊंचाई पर रहेगा, जहां से ट्रेनों के आने की सूचना और डिजिटल मैप से लोकेशन मिल सकेगी।
विज्ञापन

स्टेशन के दोनों ओर पार्किंग और वेटिंग एरिया रहेगा, जहां से यात्री ट्रेनों के आने से थोड़ी देर पहले रूफटॉप लॉन्ज में जा सकेंगे। भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को वेटिंग क्षेत्र में ही रोका जाएगा। इसमें एक रास्ता वीवीआईपी और वीआईपी यात्रियों के लिए होगा। वेटिंग एरिया से लॉन्ज में आने से पहले मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन में रूफटॉप लॉन्ज बनाया जा रहा है, जिसके लिए सबसे पहले प्लेटफार्म आठ और नौ पर कार्य किया जाएगा। यहां यात्रियों की सारी सुविधाएं रहेंगी। यात्री ट्रेन आने से कुछ देर पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे।  -संतोष त्रिपाठी, एसीएम रेलवे

अपने मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी वायरस के नए स्ट्रेन की जांच
प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पहली वायरोलॉजी लैब खुलेगी। इससे वायरस के नए स्ट्रेन की जांच हो जाएगी। जिन वायरस की जांचें अभी पैथोलॉजी में नहीं होतीं, उनकी भी पहचान हो जाएगी। इससे रोगियों के इलाज में आसानी होगी। वायरोलॉजी लैब के लिए साइंटिस्ट एफ और ई के पद सृजित हो गए हैं। इनकी नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रबंधन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। मेडिकल रिसर्च यूनिट वायरोलॉजी के क्षेत्र में शोध कराएगी।

जीएसवीएम में पहली वायरोलॉजी लैब खुलेगी
मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में वायरोलॉजी लैब खुलेगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वायरोलॉजी लैब खुलने से 17 जिलों के रोगियों को जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। कानपुर नगर मंडल के अलावा समूचे बुंदेलखंड, झांसी और लखनऊ मंडल के जिलों के रोगियों की जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के वायरोलॉजी लैब खोलने के निर्देश हैं।

दो साइंटिस्ट की नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रबंधन ने भेजा प्रस्ताव
माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू, चिकुनगुनिया, हेपेटाइटिस बी और सी आदि वायरस की जांच हो रही है। डॉ. काला ने बताया कि अभी केजीएमयू और एसजीपीजीआई लखनऊ में वायरोलॉजी लैब है। अभी जो सैंपल एकत्र किए जाते हैं, उन्हें जांच के लिए केजीएमएयू लखनऊ के माइक्रबायोलॉजी विभाग भेजा जाता है। लखनऊ में पूरे प्रदेश से सैंपल आते हैं। इससे जांच रिपोर्ट आने में देर लग जाती है।

कानपुर परिक्षेत्र में 40 वायरल स्ट्रेन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र और आसपास के जिलों में 40 वायरल स्ट्रेन हैं। कोविड काल के बाद वायरल संक्रमण की स्थिति में बदलाव आया है। वायरल निमोनिया, वायरल डायरिया, इंसेफ्लाइटिस, मेनिनजाइटिस और सांस तंत्र के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। हाई ग्रेड फीवर कुछ अलग तरह के लक्षणों के साथ फैल रहा है। ऐसे में वायरस की पहचान होनी जरूरी है।

100 कूड़ा गाड़ियां खरीदी जाएंगी, 36 कूड़ाघर बनेंगे
घरों से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम 100 कूड़ा गाड़ियां खरीदेगा। इसके साथ ही 36 कूड़ाघर बनेंगे। पानी की किल्लत और सीवर समस्या भी दूर करने के लिए नगर निगम ने 150 करोड़ के प्रस्वाव तैयार किए हैं। पांच फरवरी को होने वाली बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द से जल्द ये कार्य कराने की योजना बनाई गई है। उधर, दो फरवरी को स्वीकृत 110 करोड़ के विकास कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

150 करोड़ रुपये से पानी, सीवर समस्या भी दूर करने के प्रस्ताव तैयार
नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से कूड़ा निस्तारण, पेयजल, सीवर आदि मदों में करीब 150 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस धन के उपयोग के लिए नगर निगम, जलकल विभाग और जल निगम ने प्रस्ताव तैयार किए हैं। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने आठ करोड़ रुपये से 100 कूड़ा गाड़ियां (हापर ट्रिपर), 15 करोड़ रुपये से 36 पोर्टेबल कांपेक्टर ट्रांसपर स्टेशन (विशेष कूड़ाघर) खरीदने के प्रस्ताव दिए हैं। फिलहाल नगर निगम में 450 हापर ट्रिपर हैं, जिनसे घरों से कूड़ा एकत्रित किया जाता है। पर, गाड़ियों की कमी की वजह से करीब 20 वार्डों में घरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।

स्वीकृति के लिए बैठक कल
इसके मद्देनजर घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी तरह भैरोघाट, जीटी रोड की द्वारिकापुरी ढाल, किदवईनगर संजय वन रोड पर सेवाश्रम के पास सहित 36 स्थानों में ऐसे कूड़ाघर बनवाए जाएंगे। यहां कूड़ा गाड़ी से आने वाला कूड़ा जमीन में एकत्रित करने के बजाय सीधे पोर्टेबल कांपेक्टर में एकत्रित होगा। इसके बाद उसे पनकी के ग्राम भऊ सिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट भेज दिया जाएगा। इसी तरह प्रोजेक्ट सेल की तरफ से कूड़ा निस्तारण प्लांट में विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जलकल विभाग और जल निगम वाले प्रस्ताव भी तैयार कर महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में स्वीकृत कराने की कोशिश की जा रही है।

मुख्य पाइपलाइन को भी मिल सकती है स्वीकृति
जल निगम ने बैराज से शहर में फूलबाग स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन और दक्षिणी क्षेत्र में गोशाला चौराहे तक 16 किलोमीटर लंबाई में बिछी घटिया मुख्य पाइपलाइन के स्थान पर लोहे की पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे 15वें वित्त से स्वीकृति और धन आवंटन के लिए नगर निगम को दो महीने पहले प्रस्ताव दिया था, जिसे सैद्धांतिक सहमति मिलने के साथ ही तय हुआ कि इस कार्य के लिए जल निगम को किस्ताें में धन आवंटित किया जाएगा। पहली किस्त के रूप में 50 करोड़ दिए जाएंगे। बैठक में इस प्रस्ताव की स्वीकृति की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed