{"_id":"6ae884c43bff37bcf5048cab","slug":"kanpur-goods-worth-six-lakh-rupees-stolen-from-a-70-year-old-paint-shop-in-parade-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: परेड में 70 साल पुरानी पेंट की दुकान से छह लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: परेड में 70 साल पुरानी पेंट की दुकान से छह लाख का माल चोरी
Mon, 02 Nov 2026 06:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:16 PM IST
सार
छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने दो दरवाजे तोड़े। चोर पेंट के गत्ते समेट ले गए। सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के डर से चोर काउंटर तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेकनगंज थाना क्षेत्र के परेड इलाके में चोरों ने 70 साल पुरानी मीरा पेंट की दुकान को निशाना बनाया। रविवार देर रात छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर दो जगह दरवाजे तोड़कर करीब छह लाख रुपये कीमत के पेंट के गत्ते चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
हर्ष नगर निवासी कंवारी सुनील मित्तल ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और दो जगह दरवाजे तोड़कर पेंट के गत्ते समेट ले गए। दुकान के काउंटर में नकदी भी रखी थी, लेकिन चोर उसे हाथ नहीं लगा सके। पीड़ित के मुताबिक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टूटा दरवाजा
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज में कैद होने के डर से चोर शायद नीचे काउंटर तक नहीं पहुंचे। सोमवार सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। बेकनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।