फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Good News for Farmers Block Level Weather Updates Now Available on WhatsApp CSA Launches New Service

Kanpur: किसानों के लिए खुशखबरी, अब व्हॉट्सएप पर मिलेगा ब्लॉक स्तरीय मौसम अपडेट, सीएसए ने शुरू की नई सेवा

Tue, 02 Jun 2026 09:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 09:16 AM IST
सार

Kanpur News: सीएसए ने कानपुर नगर के 10 ब्लॉकों से ब्लॉक स्तरीय मौसम पूर्वानुमान सेवा शुरू की है। इसके तहत व्हॉट्सएप मैसेज के जरिए किसानों को मौसम, सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव से जुड़ी सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Good News for Farmers Block Level Weather Updates Now Available on WhatsApp CSA Launches New Service
सीएसए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सीएसए के मौसम विभाग ने ब्लॉक स्तर पर मौसम की भविष्यवाणी की शुरुआत कानपुर नगर से शुरू कर दी है। ब्लॉक के किसानों और लोगों को मौसम में बदलाव के संबंध में व्हॉट्स एप मैसेज भेजकर बताया जा रहा है। इसके साथ ही सलाह भी दी जाती है। विभिन्न ब्लॉकों के छह हजार किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि किसानों को जानकारी देने के लिए फार्मर्स सर्विस पोर्टल भी काम कर रहा है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी मौसम की जानकारी दी जा रही है। इसकी शुरुआत कानपुर नगर के 10 ब्लॉकों से की गई है। सीएसए के मौसम विभाग के दायरे में 17 जिले आते हैं। धीरे-धीरे सभी जिलों के ब्लॉकों में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

फार्मर्स सर्विस पोर्टल पर योजनाओं के बारे में भी बताया जाता है
मंगलवार और शुक्रवार को मौसम की ब्लॉक स्तर पर चेतावनी जारी की जाती है। विभाग के पास 17 जिलों के 22 हजार किसानों के फोन नंबर हैं। इनमें छह हजार नगर के हैं। मैसेज में हवाओं की रफ्तार, बारिश की स्थिति, फसलों को बचाव के तरीके आदि के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही सिंचाई, कीटनाशक का छिड़काव आदि के संबंध में बताया जाता है। फार्मर्स सर्विस पोर्टल पर किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में भी बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed