{"_id":"6346748a47fcc87e2f35807f","slug":"kanpur-gold-and-silver-prices-fall-before-karva-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: करवाचौथ से पहले सोने-चांदी के भाव हुए कम, ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: करवाचौथ से पहले सोने-चांदी के भाव हुए कम, ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका
Wed, 12 Oct 2022 01:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:37 PM IST
सार
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि एमसीएक्स में चांदी का भाव 58340 और सोने का भाव 50915 चल रहा है। चांदी के भाव में कमी है, हालांकि सोने के भाव में गिरावट ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करवा चौथ से पहले मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव प्रति किलो 59500 और सोने का दाम प्रति दस ग्राम 51900 रुपये हो गया है। जानकारों का कहना है कि अंतररष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के चलते भाव बढ़े थे। अब भाव फिर से कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों के लिए यह खरीद का अच्छा मौका है। सोमवार को चांदी का भाव प्रति किलो 60 हजार था। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 52300 रुपये था। अब चांदी के भाव प्रति किलो पांच सौ और सोने के दाम में प्रति दस ग्राम चार सौ रुपये की गिरावट आई है। बीते एक सप्ताह से भाव में कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को चांदी के भाव 61500 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि एमसीएक्स में चांदी का भाव 58340 और सोने का भाव 50915 चल रहा है। चांदी के भाव में कमी है, हालांकि सोने के भाव में गिरावट ज्यादा नहीं है। भाव कम रहने से बाजार में ग्राहकी की अच्छी उम्मीद है।
विज्ञापन