फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Girls made a reel on the divide of GT Road police picket point is nearby constables will be questioned

Kanpur: जीटी रोड के डिवाइड पर युवतियों ने बनाई रील, नजदीक ही है पुलिस पिकेट प्वाइंट, सिपाहियों से होगी पूछताछ

Fri, 02 May 2025 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 May 2025 02:38 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड के डिवाइड पर युवतियों ने रील बनाई। पुलिस पिकेट प्वाइंट के पास युवतियां डांस कर रही हैं।

विज्ञापन
Kanpur Girls made a reel on the divide of GT Road police picket point is nearby constables will be questioned
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवाओं में इस समय रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। कोई बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है, तो कोई नदी किनारे वीडियो बना रहा है। ताजा मामला कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र का है जहां दो युवतियों का कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास बीच सड़क डांस करते हुए दो वीडियो वायरल हुए हैं। जिस जगह के वीडियो हैं, उसके नजदीक ही पुलिस पिकेट प्वाइंट बना हुआ है।

विज्ञापन

Kanpur Girls made a reel on the divide of GT Road police picket point is nearby constables will be questioned
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

वीडियो में कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। अगल-बगल डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ होने के बावजूद कोई पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दे रहा। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस तरह रोड पर रील बनाना गलत है। इससे सड़क पर हादसा भी हो सकता है। वीडियो की जांच कर युवती को हिदायत दी जाएगी। उस दौरान जो पुलिस कर्मी तैनात थे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed