फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Girls body not found even after 18 hours villagers anger erupts leading to road blockade

कानपुर: 18 घंटे बाद भी नहीं मिला बच्ची का शव, ग्रामीणों का फूट पड़ा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रदर्शन, यातायात ठप

Sat, 29 Aug 2026 09:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 09:09 AM IST
सार

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में घटना के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का शव बरामद न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए चौबेपुर बंदी माता मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Girls body not found even after 18 hours villagers anger erupts leading to road blockade
18 घंटे बाद भी बच्ची का शव न मिलने से भड़के ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि घटना के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता बच्ची का शव नहीं मिल सका। पुलिस की नाकामी से नाराज ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया और उन्होंने आक्रोशित होकर चौबेपुर बंदी माता मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर गांव में हुई घटना के बाद से ही प्रशासनिक टीमें और गोताखोर तलाश में जुटे थे, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन





जल्द ही शव बरामद करने का आश्वासन
चौबेपुर-बंदी माता मार्ग को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed