फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Girl's body found murder suspected

कानपुर : युवती का मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 16 Jun 2021 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, घाटमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, घाटमपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Jun 2021 02:17 AM IST
सार

  • घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह

विज्ञापन
Kanpur: Girl's body found murder suspected
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साढ़ थाना के भीतरगांव चैकी इलाके कंधरा संपर्क मार्ग पर माइनर के किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने देखा इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 23 वर्ष है। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे।

विज्ञापन


साढ़ व घाटमपुर थाने की सीमा से सटे इलाके से माइनर गुजरती है। मंगलवार को खेतों से लौट रहे ग्रामीणों ने लालपुर-कंधार संपर्क मार्ग पर माइनर के किनारे एक पेड़ के नीचे युवती का शव पड़ा देखा। गांव जाकर जानकारी दी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ पवन गौतम व साढ़ थाना प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहंचे।
विज्ञापन


युवती ने लाल रंग की कुर्ती व नीले रंग की जींस व पैरों में सफेद छींटदार जूती पहन रखी थीं। उसके दोनों हाथ स्कार्फ से पीछे की ओर बंधे थे। युवती के बाएं हाथ में टैटू है। पुलिस को घटना स्थल से एक बियर का कैन और पानी की खाली बोतल मिली है। सीओ पवन गौतम ने बताया कि शरीर पर कोई चोंट के निशान नहीं हैं। शव अकड़ा हुआ होने के चलते करीब 12 घंटे पहले मौत होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed