Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Giriraj Maharaj resides in every home devotional songs sung by women and offering of Chhappan Bhog

कानपुर: ‘हर घर विराजे गिरिराज महाराज', गोबर से बनाई भव्य आकृति, महिलाओं ने गाए भक्ति गीत, लगाया छप्पन भोग

Tue, 10 Nov 2026 10:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 10 Nov 2026 10:04 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आंगन में गोबर से गिरिराज महाराज की आकर्षक आकृतियां बनाकर विधि-विधान से पूजन किया और 56 भोग अर्पित किए।

विज्ञापन
Kanpur Giriraj Maharaj resides in every home devotional songs sung by women and offering of Chhappan Bhog
घाटमपुर में गोवर्धन पूजा की धूम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने घर के आंगन पर गिरिराज महाराज का अद्भुत चित्र बनाकर पूजा-अर्चना की। श्री गोवर्धन महाराज…तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो।

विज्ञापन

गीत गाते हुए महिलाओं ने परिक्रमा लगाई, तो हर घर में गोवर्धन की सात कोस की परिक्रमा का दृश्य जीवंत हो उठा। पूजा अर्चना के साथ दूध, दही,खिल, कढ़ी - भात का भोग लगा के सुख समृद्धि की कामना की। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी भी की।

विज्ञापन
Trending Videos





फूलों के अलावा सूखे रंगों का भी प्रयोग
गोवर्धन महाराज पधारने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। महिलाओं ने भगवान कृष्ण की गोवर्धन उठाते हुए आकृति गोबर से बनाई। सजाने के लिए फूलों के अलावा सूखे रंगों का भी प्रयोग किया गया। आकृति को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम ढलते ही गिरिराज महाराज को घर के बाहर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed