{"_id":"69bcf8ae271548b61200ab87","slug":"kanpur-gas-shortage-in-sarsaul-how-will-eid-be-celebrated-and-how-will-weddings-take-place-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सरसौल में गैस की किल्लत, कैसे मनेगी ईद और कैसे होगा निकाह, ग्राहक बोला- 20 दिन से काट रहा हूं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सरसौल में गैस की किल्लत, कैसे मनेगी ईद और कैसे होगा निकाह, ग्राहक बोला- 20 दिन से काट रहा हूं चक्कर
Fri, 20 Mar 2026 01:05 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:05 PM IST
सार
Kanpur News: सरसौल गैस एजेंसी में भारी किल्लत के चलते ईद और निकाह वाले घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर रिकॉर्ड में हेराफेरी और समय पर सिलिंडर न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
सरसौल में गैस की किल्लत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नरवल तहसील के सरसौल कस्बे में स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस को लेकर किल्लत अभी भी जारी है। शनिवार को ईद मनाई जाएगी, लेकिन सिलिंडर की कमी के चलते लोग लाइन में लगे हैं। नौगवा गौतम के रहने वाले मेंहदी हसन ने बताया कि बीस दिन से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन गैस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
अब शनिवार को ईद है और उसके ठीक तीसरे दिन बेटी उमायरा का निकाह है। अब ऐसे में न तो ईद का पर्व मना पाएंगे और न ही बेटी की निकाह की अन्य तैयारी कर पा रहे हैं। घर के सभी सदस्य सिलिंडर न मिलने की वजह से परेशान है, उसी जुगत में लगे है। वहीं, रहनस गांव के रहने वाले लाल बहादुर ने बताया कि उन्होंने छह माह से कोई सिलिंडर नहीं लिया।
विज्ञापन
गैस के लिए लोग लाइन में लगे हैं
अब जब जरूर पड़ी तो बुकिंग कराई तब जानकारी हुई कि उनकी किताब से छह माह में करीब तीन सिलिंडर उठाए गए है। अंतिम समय करीब पांच दिन पहले ही सिलिंडर उठाया गया है। पीड़ित परेशान है, एजेंसी से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। गैस के लिए लोग लाइन में लगे हैं। सिलिंडर सिर्फ चौदह मार्च तक की बुकिंग वालों को ही दिया जा रहा है।