फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gas Crisis Notification Received But Cylinder Missing Consumers Run in Circles at Agencies

Kanpur Gas Crisis: मैसेज आया पर सिलिंडर लापता, एजेंसी के चक्कर काट रहे उपभोक्ता, इस तरह बिगड़ रही है स्थिति

Wed, 18 Mar 2026 09:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 09:34 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में गैस बुकिंग के बाद फर्जी डिलीवरी मैसेज मिलने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी है। गैस न मिलने के कारण लोग इंडक्शन पर निर्भर हो रहे हैं, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
Kanpur Gas Crisis Notification Received But Cylinder Missing Consumers Run in Circles at Agencies
जेके मंदिर मार्ग स्थित श्री भागवत गैस एजेंसी में लगी उपभोक्ताओं की लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मची गैस सिलिंडर की हायताैबा के बीच अब उपभोक्ताओं के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बुकिंग कराई। इसके कुछ दिन बाद उनके पास डिलीवरी का मैसेज तो आया पर सिलिंडर नहीं आया। उपभोक्ता एजेंसी पहुंचे तो वहां सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। नियमों के अनुसार बिना ओटीपी के सिलिंडर डिलीवरी नहीं हो सकती है। सैकड़ों उपभोक्ता इस समस्या से परेशान हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने बर्रा पांच स्थित इंडेन गैस एजेसी के बाहर लाइन में लगे लोगों से बातचीत की तो हकीकत सामने आई। बर्रा-4 निवासी अशोक अरोड़ा ने बताया कि एक सप्ताह पहले गैस बुक कराई थी। शनिवार से वह लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी आ गया लेकिन एजेंसी पहुंचने पर उन्हें साफ कह दिया गया कि सिलिंडर नहीं है।

विज्ञापन

पांच घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
बर्रा-5 के मोनू दुबे ने 12 मार्च को बुकिंग कराई थी। मैसेज मिलने के बाद उम्मीद जगी लेकिन रविवार को नंबर आने से पहले ही सिलिंडर खत्म हो गए। सोमवार को फिर मैसेज आने पर वह एजेंसी पहुंचे जहां उन्हें दोबारा लाइन में लगा दिया गया। करीब पांच घंटे इंतजार के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। बर्रा निवासी मनीष ने 11 मार्च को बुकिंग कराई थी।

एजेंसी संचालक सिलिंडर देने में जता रहे हैं असमर्थता
पहले उन्हें दो दिन बाद आने को कहा गया, फिर जब लाइन में लगे तो नंबर आते ही सिलिंडर खत्म हो गया। वह पिछले दो दिनों से लगातार लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिल पाया। इनके पास भी डिलीवरी का मैसेज आया है। सैकड़ों उपभोक्ताओं के साथ यही स्थिति बनी हुई है। डिलीवरी का मैसेज दिखाने के बावजूद एजेंसी संचालक सिलिंडर देने में असमर्थता जता रहे हैं।

विज्ञापन

बुकिंग का मैसेज आया पर सिलिंडर एक हफ्ते बाद
रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ लोग तो घर में सिलिंडर की डिलिवरी न किए जाने की शिकायत भी कर रहे हैं। बुकिंग तो हो रही है। और मैसेज भी आ रहे हैं लेकिन सिलिंडर एक हफ्ते बाद मिल रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के यहां तो 10 दिन से सिलिंडर नहीं है। मंगलवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन देखी गई।

इंडक्शन बिके तो बिजली की खपत भी बढ़ी
गैस की किल्लत शुरू होने के बाद से अचानक इंडक्शन की मांग बढ़ी है। इससे बिजली की खपत भी बढ़ी है। केस्को के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 14 मार्च को बिजली की खपत 398 मेगावाट थी, जो इस साल 14 मार्च को 516 मेगावाट हो गई।

इस तरह बिगड़ रही स्थिति
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच गैस संकट की आशंका ने बुकिंग में अचानक विस्फोट कर दिया है। 11 से 15 मार्च 2026 के बीच शहर में 4,90,658 सिलिडरों की बुकिंग दर्ज की गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या मात्र 1,76,722 थी। अभी भी करीब तीन लाख लोग सिलिंडर के इंतजार में हैं। डिलीवरी का मैसेज आने के बाद भी लोगों को दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। 25 दिन के अंतराल में बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर मिलने तक लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 

सिलिंडर डिलीवरी के मैसेज को लेकर कई एजेंसियां फ्रॉड कर रही हैं। कई शिकायतें आई हैं। हम टीम भेजकर जांच कराएंगे। शिकायत सही मिलने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -राजेश कुमार, एडीएम आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed