फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gangster will be charged against the seven accused of ruckus in Chakeri

Kanpur: चकेरी में हुए बवाल के आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, फायरिंग-बमबाजी व पथराव के सातों आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 15 Dec 2022 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Dec 2022 10:09 PM IST
सार

कानपुर के चकेरी में रंगदारी नहीं देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बमबाजी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को चकेरी पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Kanpur: Gangster will be charged against the seven accused of ruckus in Chakeri
हाथ खड़ा किए अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के घाऊखेड़ा में नशेबाजी के विरोध में युवक को मरणासन्न करने और सफीपुर में रंगदारी न देने पर हीरा कारीगर के घर पर बमबाजी, पथराव व फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को सात आरोपियों को औरैया से सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया था। उनके पास से देसी बम, बारूद, कट्टे और जिंदा कारतूस मिले थे। सफीपुर प्रथम में 2 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर सोमवार देर रात हीरा कारीगर राजा निषाद के घर पर एटीएम हैकर व जिला बदर संजय केसरवानी, साहिल ठाकुर, गोलू चंदेल, ललित राज, छेटू यादव और अमन बाजपेई ने पथराव, बमबाजी व 25 राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन


इससे दो दिन पहले घाऊखेड़ा में आरोपियों ने मजदूर अमित कठेरिया को मरणासन्न किया था। अब पुलिस इन आरोपियों के चकेरी के अलावा अन्य थानों से मुकदमों के बारे में जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कर उनकी संपत्ति कुर्की की जाएगी। पुलिस ने गुरुवार को सातों को जेल भेजने से पहले अपराध न करने की शपथ भी दिलाई। उनके शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शपथ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed