फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gangster from Hamirpur arrested by police more than eight cases registered in several police stations

Kanpur: पुलिस के हत्थे चढ़ा हमीरपुर का गैंगस्टर, कई थानों में दर्ज हैं आठ से अधिक मुकदमे, साथी समेत भेजा जेल

Wed, 23 Jul 2025 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Jul 2025 09:35 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने हमीरपुर के एक गैंगस्टर और गिरोह के मुखिया विजय उर्फ गोलू को उसके साथी सौरभ यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गोलू पर हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Kanpur Gangster from Hamirpur arrested by police more than eight cases registered in several police stations
गिरोह का सरगना गोलू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में साढ़ पुलिस ने भाड़े में वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों का गिरोह संचालित करने वाले सरगना को उसके साथी समेत पकड़ने में कामयाबी पाई है। पकड़ा गया सरगना साढ़ पुलिस के चक्रव्यूह को भांप न पाया और एक घंटे की घेराबंदी से धर दबोचा गया। सरगना हमीरपुर जनपद का वांछित अपराधी है, जिसके ऊपर आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। तमंचे के साथ पकड़े गए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया सोमवार को आर्म्स एक्ट पंजीकृत के अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र सत्येंद्र यादव निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना साढ़ को तमंचा समेत पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने विजय उर्फ गोलू पुत्र शिवपाल (25) निवासी ग्राम घुरुवाखेड़ा थाना साढ़ के मौके से मौजूद होने के बाद भागने की जानकारी दी। गोलू अपराधियों के गिरोह का संचालक है।

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा
एसएचओ अवनीश कुमार सिंह बताते हैं कि रात में ही उसके पकड़ने के लिए योजना बनी और उसे चकमा देकर करचुलीपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा जा सका। तलाशी में उसके पास कमर में लगा तमंचा बरामद हुआ है। उसके ऊपर हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली में हत्या के प्रयास,  गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप सहित पांच मुकदमे, जबकि साढ़ थाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed