फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gangster Avnish Dixit's luxurious house will be confiscated

Kanpur: गैंगस्टर अवनीश दीक्षित का आलीशान मकान होगा जब्त, पढ़ें मामला

Mon, 10 Feb 2025 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 09:29 PM IST
सार

Kanpur News: गैंगस्टर अवनीश दीक्षित का आलीशान मकान जब्त किया जाएगा। कोर्ट ने मकान और एक चार पहिया सीज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Gangster Avnish Dixit's luxurious house will be confiscated
अवनीश दीक्षित का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित नजूल की करोड़ों की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल गए अवनीश दीक्षित की 3.25 करोड़ की संपत्ति सीज होने का रास्ता साफ हो गया। पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने सोमवार को संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश के तहत 2.68 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाले मकान के साथ ही एक फॉर्च्युनर कार को भी जब्त किया जाएगा। इसके अलावा रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें, पिछले साल 28 जुलाई को लेखपाल विपिन कुमार और सैमुअल गुरुदेव की ओर से अवनीश समेत 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली पुलिस ने अवनीश दीक्षित को गैंग लीडर बनाते हुए रेंज स्तर पर पहला इंटर स्टेट गैंग रजिस्टर किया था। इसमें 16 आरोपियों को गैंग का सदस्य दर्ज किया गया। इसके बाद गैंग के सदस्यों की संपत्तियां चिह्नित कर उसकी फाइल पुलिस कमिश्नर कोर्ट में भेजी गई थी। इस पर पुलिस कमिश्नर ने अवनीश दीक्षित की अपराध से कमाई गई संपत्ति को सीज करने के आदेश दे दिए हैं। इसो पहले अवनीश गैंग के शातिर हरेंद्र मसीह की संपत्ति भी जब्त करने के आदेश पुलिस कमिश्नर कोर्ट जारी कर चुका है। इसी हफ्ते हरेंद्र की झांसी स्थित चल अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed