फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gangster action taken against all four accused of murder of senior advocate

Kanpur: वरिष्ठ अधिवक्ता के चारों हत्यारोपियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 21 Feb 2024 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Feb 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Gangster action taken against all four accused of murder of senior advocate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में नवाबगंज के गंगानगर हाउसिंग सोसाइटी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम वर्मा की हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर नवाबगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता को गैंग का सरगना बताया गया है।
विज्ञापन


बीते 22 दिसंबर 2021 की देर शाम प्रापर्टी विवाद में राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में उनके बेटे नरेंद्र देव की तहरीर पर हत्या व साजिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हत्याकांड में शामिल फत्तेपुर बिठूर निवासी अंकित यादव, चौबेपुर के हकीमनगर निवासी शूटर दिलन्याज उर्फ रिहान और चौबेपुर के बूढ़नपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता परमियापुरवा निवासी राम खिलावन ने एक अन्य केस के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस जब जेल में उसके बयान दर्ज करने पहुंची तो वह पहले साजिश में शामिल होने से इनकार करता रहा लेकिन बाद में वह अपने बयानों में फंस गया था। बयानों के आधार पर पुलिस ने माना था कि प्रापर्टी की वजह से उसने राजाराम वर्मा की हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर उनकी हत्या करा दी थी। थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि डीएम और पुलिस कमिश्नर के अनुमोदन के बाद हत्याकांड में शामिल राम खिलावन को गैंग लीडर और अन्य तीन को गैंग का सदस्य बनाया गया है। वर्तमान मेें शूटर दिलन्याज उर्फ रिहान को छोड़कर सभी जमानत पर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed