फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gangas water level rising rapidly due to torrential rains in the hills flood threat looms

Kanpur: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पहाड़ों की मूसलाधार बारिश है वजह, कटरी के इलाकों में हलचल

Fri, 24 Jul 2026 01:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Jul 2026 01:18 PM IST
सार

Kanpur News: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कानपुर के बिठूर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जलस्तर में हो रही इस लगातार वृद्धि से कटरी क्षेत्र के गांवों के लोगों में चिंता और बेचैनी साफ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Kanpur Gangas water level rising rapidly due to torrential rains in the hills flood threat looms
लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखने लगा है। कानपुर के बिठूर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिससे नदी के तटीय और कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें और बेचैनी बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कटरी क्षेत्र के गांवों के डूबने और पानी भरने का खतरा मंडराने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे पानी को देखकर ग्रामीण अपनी सुरक्षा और पशुओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों के खेतों और निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका से लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन





प्रशासन ने कसी कमर
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और किसी भी आपात स्थिति से पार पाने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों और संवेदनशील गांवों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed