फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga water level decreased by five centimetres in 24 hours  many families living on roofs

Kanpur: 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर, दुश्वारियां बरकरार…छतों पर रह रहे हैं कई परिवार

Sat, 06 Sep 2025 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 10:05 AM IST
सार

Kanpur News: लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि 26 नाव लगाई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ा गया है। ऐसे में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट है।

विज्ञापन
Kanpur Ganga water level decreased by five centimetres in 24 hours  many families living on roofs
मोहल्ले में भरा बाढ़ क पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट बढ़ रहा है। गुरुवार को खतरे के निशान 113 मीटर से 13 सेमी. दूर पानी बह रहा थी। शुक्रवार को बढ़कर 18 सेमी. दूर रही। बाढ़ प्रभावित मोहल्लों की दुश्वारियां ज्यों की त्यों बनी हैं। जलभराव से लोगों नावों से आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोग व छात्रों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 112.870 मीटर रिकार्ड किया गया। शुक्रवार शाम छह बजे जलस्तर 112.820 मीटर रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन

जलस्तर में मामूली गिरावट आई, लेकिन लोगों की मुश्किलें बरकरार है। मोहल्ला गोताखार, मोहम्मद नगर, कर्बला, हुसैन नगर कटरी, गगनीखेड़ा, फत्तेखेड़ा, मालवीय नगर, श्रीनगर, रविदास नगर, ब्रम्हनगर कटरी, अहमद नगर कटरी, गायत्री नगर, भातू फार्म, अंबिकापुरम समेत अन्य कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण लोगों को छतों पर गुजर बसर करना पड़ रहा है। कई परिवार घरों में ताला लगाकर नाते रिश्तेदारों के यहां रह रहे है।

विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़ा गया है पानी
जाजमऊ क्षेत्र के निहालखेड़ा, अखलाख नगर, रतिराम पुरवा, बदुआ खेड़ा समेत अन्य गांवोंं के तटीय क्षेत्र में फिर से पानी घुस गया है। नावों के सहारे लोग रोजमर्रा के कामकाज निपटा रहे है। लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि 26 नाव लगाई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ा गया है। ऐसे में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed