फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga Mela, Colorful cart came out with much fanfare, shower of colors from the jet machine

Kanpur Ganga Mela: धूमधाम से निकला रंग का ठेला, जेट मशीन से रंगों की बौछार, बाल मेला में बच्चों ने की मस्ती

Sat, 30 Mar 2024 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

Kanpur News: रंग के ठेले की शुरुआत गंगा होली मेला समिति के बुजुर्ग मूलचंद सेठ ने अबीर-गुलाल लगाकर किया। इसके बाद तो पीएसी बैंड की धुन पर होरियारे मस्त हो गए। ढोल-ताशा पर ठुमके लगाते होरियारे रंग की बौछार करते निकले।

विज्ञापन
Kanpur Ganga Mela, Colorful cart came out with much fanfare, shower of colors from the jet machine
Kanpur Ganga Mela - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर महानगर में सोमवार भोर से परंपरागत होली मेला की मस्ती छा गई। हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में तिरंगा फहराने के बाद गुलाल उड़ा तो इंद्रधनुषी छटा छा गई। ऐतिहासिक रंग का ठेला निकला, तो की खुशियां सातवें आसमान पर पहुंच गईं।

विज्ञापन

भैंसा ठेला, ऊंट, ट्रैक्टर ट्राली पर सवार हो रंग बरसाते होरियारे निकले और पूरे शहर में होली खेली गई। सुबह ही रज्जन बाबू पार्क में होरियारे जुट गए। पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी के तिरंगा फहराते ही भारत माता की जय..होली है की गूंज के बीच रंग बरसने लगा।

विज्ञापन

रंग के ठेले की शुरुआत गंगा होली मेला समिति के बुजुर्ग मूलचंद सेठ ने अबीर-गुलाल लगाकर किया। इसके बाद तो पीएसी बैंड की धुन पर होरियारे मस्त हो गए। ढोल-ताशा पर ठुमके लगाते होरियारे जल संस्थान की हाई प्रेशर जेट मशीन से लगभग 70 ड्रमों में रखे रंग की बौछार करते होली है... चिल्लाए, तो छतों से महिलाओं और बच्चों ने रंग बरसाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

गीत गूंजे, तो होली की खुशियां परवान चढ़ गईं
होली और राष्ट्रभक्ति के गीत गूंज उठे नीचे उतर कर आओ मेरो भौजी..साल भरे की होली है...कबीरा सारारारा..की गूंज के साथ देश भक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला.., जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा.., आया होली का त्योहार, लाया रंगों की बहार.., होली आई रे कन्हाई रंग बरसे.., आज ब्रज में होली है रसिया.., होली खेलत रघुवीरा.., अवध में होली खेले रघुवीरा.., रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे.., होली के दिन दिल खिल जाते है रंगो में रंग मिल जाते है.. की गीत गूंजे तो होली की खुशियां परवान चढ़ गईं।

विज्ञापन

बाल मेला में बच्चों ने की मस्ती
रज्जन बाबू पार्क में बाल मेला लगा, जिसमें झूले, पॉपकार्न, शक्कर के गोले, पानी बताशे, भेलपूड़ी, टॉफी-बिस्कुट वितरित किए गए। देर शाम आतिशबाजी से आकाश सतरंगी हो गया। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेन्द्र विश्नोई, विनय सिंह, संतोष बाजपेयी, कृतज्ञ तिवारी, रोहित बाजपेयी, सुशील सिंह, उत्तम बाजपेयी, विनय मेहरोत्रा, मयंक गुप्ता, उज्ज्वल सविता, प्रदीप मेहरोत्रा, सनी श्रीवास्तव, ऋषि तिवारी, संदीप मिश्रा, संतोष राठौर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed