फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga crosses danger mark water in 20 localities 30 boats deployed electricity of 600 houses cut off

Kanpur: गंगा खतरे के निशान के पार, 20 से अधिक मोहल्लों में पानी…30 नाव लगाई गईं, 600 घरों की बिजली काटी

Sun, 17 Aug 2025 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे 20 से अधिक मोहल्लों में पानी घुस गया है। वहीं, 600 से अधिक घरों की बिजली काट दी गई है। राहत कार्यों के लिए 30 नावें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur Ganga crosses danger mark water in 20 localities 30 boats deployed electricity of 600 houses cut off
गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रविवार सुबह शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर तीन सेंटीमीटर ऊपर बहने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, सुबह आठ बजे जलस्तर 113.030 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

करीब 30 मोहल्ले में बाढ़ का पानी घुस गया है। साथ ही, बिजली निगम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से 600 घरों की बिजली काट दी गई है। इसमें गोताखोर, कर्बला हुसैन नगर, मोहम्मद नगर, अहमदनगर समेत अन्य कई मोहल्ले शामिल है। इसके अलावा हरिहरपुर, फतेह खेड़ा, पीपर खेड़ा, रविदास नगर, इंदिरा नगर, मनोहर नगर समेत अन्य कहीं मोहल्ले में गंगा पानी घुस चुका है। 

विज्ञापन

Kanpur Ganga crosses danger mark water in 20 localities 30 boats deployed electricity of 600 houses cut off
20 से अधिक मोहल्लों में भरा पानी - फोटो : amar ujala

चोरी के डर से नहीं छोड़ रहे हैं घर
क्षेत्र में रहने वाले लोगों की लाइफ लाइन नावों के सहारे चल रही है लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि 30 नाव राहत कार्य के लिए लगाई गई है। लोगों के लिए तीन आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं। हालांकि लोग अभी अपने घर छोड़ने को तैयार नहीं है।  स्थानीय लोगों का कहना है की चोरी के डर की वजह से वह अपना घर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Kanpur Ganga crosses danger mark water in 20 localities 30 boats deployed electricity of 600 houses cut off
जलभराव से जीवन अस्त व्यस्त - फोटो : amar ujala

अभी जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 113.030 मीटर पर पहुंच गया है । अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी।  नगर के आनंद घाट, नमामि घाट, बालू घाट समेत सभी घाटों पर पानी घुस चुका है, जिससे श्रद्धालुओं गंगा स्नान करने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं, जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed