{"_id":"6136619b8ebc3e266351015b","slug":"kanpur-gang-henchman-arrested-for-blackmailing-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फेसबुक पर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, सामने आई हैरान करने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फेसबुक पर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, सामने आई हैरान करने वाली बात
Tue, 07 Sep 2021 12:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:14 AM IST
सार
थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नौबस्ता के हंसपुरम निवासी एक शख्स ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि फेसबुक पर प्रिया कुमारी नाम की महिला से उसकी दोस्ती हुई थी। महिला ने युवक की अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में क्राइम ब्रांच और नौबस्ता पुलिस ने सोमवार को फेसबुक पर दोस्ती कर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग के एक गुर्गे हरियाणा के मेवात निवासी मोहम्मद इरफान को यशोदा नगर बाईपास से दबोच लिया। वह ब्लैकमेलिंग की रकम लेने कानपुर आया था।
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि नौबस्ता के हंसपुरम निवासी एक शख्स ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि फेसबुक पर प्रिया कुमारी नाम की महिला से उसकी दोस्ती हुई थी।
महिला ने युवक की अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने पुलिस से शिकायत की तो युवक ने 50 हजार रुपये देने की बात कह ब्लैकमेलर को मिलने बुलाया। रुपये लेने आए मोहम्मद इरफान को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
इरफान ने बताया कि उसके गिरोह में महिलाओं समेत पांच लोग हैं। महिलाएं युवकों से अश्लील वीडियो कॉल कर उन्हें रिकार्ड कर लेती हैं। अन्य गुर्गे ब्लैकमेल करते हैं। गैंग ने केरल निवासी शख्स के नाम पर फर्जी खाता भी खुलवा रखा है जिसमें शिकार हुए लोगों से रकम मंगवाते हैं।