फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Friend was murdered on suspicion of having illicit relations with his wife not seen in 150 CCTV cameras

Kanpur Prison Break: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी दोस्त की हत्या, 150 CCTV कैमरों में भी नहीं आया नजर

Sat, 09 Aug 2025 06:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 06:41 AM IST
सार

Kanpur News: जिला जेल से हत्या का आरोपी असरूद्दीन फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जेल के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
Kanpur Friend was murdered on suspicion of having illicit relations with his wife not seen in 150 CCTV cameras
जेल से भागा कैदी असरूद्दीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार को जेल से भागे कैदी असरूद्दीन ने आठ जनवरी 2024 को पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोस्त इस्माइल (25) की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को 14 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। असरूद्दीन मूल रूप से असम का रहने वाला है। उसके तिवारीपुर कैलाशनगर स्थित घर में इस्माइल का आना जाना था। असरूद्दीन को शक था कि उसकी पत्नी अख्तरी के इस्माइल से अवैध संबंध हैं।

विज्ञापन

हत्या के आरोपी के फरार होने पर सक्रिय हुई पुलिस
इस कारण उसने हत्या की योजना बनाई। इस्माइल कबाड़ बीनने का काम करता था।जिला जेल से हत्या के आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही कमिश्नरी पुलिस सक्रिय हो गई। सभी जोन की पुलिस को असरूद्दीन की जानकारी भेज दी गई है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी अंजलि विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनहोल और डक्ट भी देखे गए
पुलिस और क्राइम ब्रांच के तेज तर्रार सिपाहियों की जेल में लगे पेड़ों की तलाशी कराई गई लेकिन उसकी जानकारी नहीं हुई। अंदर बने मैनहोल और डक्ट भी देखे गए। कोतवाली में असरूद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

150 सीसीटीवी कैमरों में भी नहीं आया नजर

पुलिस ने जेल के अंदर, बाहर और ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे लेकिन असरूद्दीन किसी में भी दिखाई नहीं दिया है। जेल के अंदर लगी सर्च लाइट और ड्रैगन टॉर्च से संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी जुटाई गई। बैरक के अंदर कैदियों और बंदियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed