फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Four suspected swine flu patients found admitted to Hallet and Kanshiram hospitals

कानपुर: स्वाइन फ्लू के चार संदिग्ध रोगी मिले, हैलट और कांशीराम अस्पताल में भर्ती, सैंपल परीक्षण के लिए भेजे

Fri, 11 Sep 2026 01:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक मरीज के भर्ती होने और कांशीराम अस्पताल में भर्ती महिला के तीन परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने के बाद शहर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, नवजात सहित चार अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
Kanpur Four suspected swine flu patients found admitted to Hallet and Kanshiram hospitals
स्वाइन फ्लू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में स्वाइन फ्लू का खतरा भी मंडराने लगा है। शहर के दो प्रमुख अस्पतालों में कुल चार संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय और एक मरीज हैलट अस्पताल में भर्ती है। चारों संदिग्धों के सैंपल परीक्षण के लिए लैब भेज दिए हैं। हैलट में बुधवार देर रात भर्ती हुए कन्नौज निवासी 44 वर्षीय रोगी में निजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। रोगी का इलाज काकादेव स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की पुष्टि होते ही रोगी को हैलट रेफर कर दिया गया। यहां गुरुवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि रोगी की हालत ठीक है। उसे पेट की टीबी भी है और सांस लेने में कुछ दिक्कत हो रही थी। निजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई] तो रेफर किया गया है।  सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

फिलहाल बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा
वहीं, कांशीराम अस्पताल में भर्ती महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद रोगी के संपर्क में आए परिजनों में भी खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को कांशीराम अस्पताल से महिला के तीनों परिजनों पिता, मां और भाई के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। तीनों परिजनों में फिलहाल बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीएमएस डॉ. पियूष मिश्रा ने बताया कि संपर्क में आए लोगों की जांच के सैंपल भेजे गए हैं।

नवजात सहित चार रोगियों की रिपोर्ट निगेटिव
गुरुवार को आई स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट में नवजात सहित चार रोगी नेगेटिव मिले हैं। नवजात कांशीराम के एसएनसीयू में भर्ती है, वहीं तीन रोगी 17 वर्षीय, 24 और 27 वर्षीय रोगी हैलट में ही आए थे, जिनकी जांच की गई। चारों रोगियों की रिपोर्ट नेगेटिव है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed