फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Four People End Their Lives Amidst Domestic Strife and Stress Reasons Families Plunged into Turmoil

Kanpur: कलह और तनाव में चार लोगों ने दी जान; कहीं पत्नी से विवाद तो कहीं बेरोजगारी वजह, परिवारों में कोहराम

Fri, 03 Apr 2026 09:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 09:08 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के सीसामऊ, कोहना, बिधनू और महाराजपुर में पारिवारिक विवाद और बेरोजगारी के चलते चार व्यक्तियों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Four People End Their Lives Amidst Domestic Strife and Stress Reasons Families Plunged into Turmoil
खुदकुशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर के सीसामऊ, कोहना, बिधनू और महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कलह और तनाव में तीन लोगों ने फंदा और एक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी जयप्रकाश वर्मा (58) ने गुरुवार दोपहर घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। वह पीरोड स्थित एक चमड़े के कारखाने में काम करते थे।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोपहर में पत्नी सीमा से शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने जान दे दी। इसी प्रकार कोहना के आर्यनगर में रहने वाले विभोर मेहरा (35) का शुक्रवार सुबह घर में फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने बताया कि उनकी डॉक्टर पत्नी शिखा बेटी शिवी को लेकर कुछ दिन पहले लखनऊ स्थित अपने मायके चली गईं।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
इधर, नौकरी न मिलने के तनाव में विभोर ने जान दे दी। वहीं, बिधनू के हाजीपुर निवासी किसान खुशीलाल (55) ने गुरुवार दोपहर खेत पर बनी मचान में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। इसी तरह महाराजपुर के लक्षनियापुरवा रूमा निवासी विनोद कुमार (48) ने गुरुवार देर शाम घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed