{"_id":"6a9c5a6e71abfbc7a30cf3a1","slug":"kanpur-four-more-dengue-cases-reported-total-exceeds-50-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चार डेंगू के और मिले नए रोगी, संख्या 50 के पार, बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चार डेंगू के और मिले नए रोगी, संख्या 50 के पार, बरतें सावधानी
Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अब तेजी से डेंगू फैल रहा है। शनिवार को भी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी से आई रिपोर्ट में चार रोगियों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अब शहर में डेंगू के रोगियों की संख्या 50 के पार चली गई हैं। चारों रोगी चौबेपुर के गांव के हैं। यहां पहले भी दो रोगी मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को भी माहौली सरसौल, कुरसौली कल्याणपुर के अलावा मर्दनपुर में निरीक्षण कर लार्वा नष्ट कराया और बुखार के रोगियों की जांच की।
टीम कुरसौली गांव में निरीक्षण करने पहुंची। यहां 16 रोगियों के मलेरिया की जांच किट से की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। डेंगू की जांच के लिए पांच लोगों के सैंपल भेजे गए। माहौली सरसौल में पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बिधनू के मर्दनपुर में बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया गया। यहां 30 से ज्यादा बुखार के रोगियों की जांच की गई। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।