फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four Corona positive including two migrants

coronavirus in kanpur: दो प्रवासी समेत चार कोरोना पॉजिटिव, डिप्टी पड़ाव फिर से बना हॉटस्पॉट

Wed, 27 May 2020 12:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four Corona positive including two migrants
सील किया गया हॉटस्पॉट इलाका - फोटो : amar ujala
कानपुर शहर में मंगलवार को कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में दो रोगी डिप्टी पड़ाव और दो प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक संक्रमित व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव पत्नी पहले से हैलट में भर्ती है।
विज्ञापन


वहीं, डिप्टी पड़ाव फिर से हॉटस्पॉट हो गया है। शहर के कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 339 हो गई है। इनमें 300 रोग मुक्त हो गए और 26 केस एक्टिव हैं। कोविड लैब से मंगलवार को 274 सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें डिप्टी पड़ाव के 39 वर्षीय और 55 वर्षीय दो व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

 

इन दोनों के नमूने बीते दिनों हलीम कालेज क्वॉरंटीन सेंटर से लिए गए थे। इनके अलावा हैलट के कोविड अस्पताल में पहले से भर्ती 23 वर्षीय और 40 वर्षीय प्रवासी श्रमिकों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। ये बिहार के हैं। एक प्रवासी श्रमिक की पत्नी पहले से हैलट में भर्ती है।

उसे 23 तारीख की रात भर्ती किया गया था। महिला को 19 तारीख को प्रसव हुआ था। उसके बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नवजात की हालत गंभीर थी। हैलट पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

महिला के पति को संक्रामक रोग अस्पताल में क्वॉरंटीन करके सैंपल लिया गया था। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए डिप्टी पड़ाव के दोनों लोगों को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए परिजनों समेत 15 लोगों को क्वॉरंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed