फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Foul-smelling khoya was being sold in Hatiya; 450 kg seized and destroyed

मिलावटखोरी पर वार: हटिया में बिक रहा था बदबूदार खोया, 450 किलो जब्त कर कराया नष्ट

Sat, 22 Aug 2026 09:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 22 Aug 2026 09:07 PM IST
सार

लखनऊ और कानपुर की टीम ने अलग-अलग बाजारों में छापेमारी की। हटिया, एक्सप्रेसवे, फजलगंज खोया मंडी से 19 नमूने लेकर जांच को भेजे गए। 

विज्ञापन
Kanpur: Foul-smelling khoya was being sold in Hatiya; 450 kg seized and destroyed
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बदबूदार खोया नष्ट कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन समेत आगामी त्योहारों पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को खोया मंडियों में बड़ा जांच अभियान चलाया। हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा करीब 450 किलो खोया दूषित और बदबूदार मिलने पर मौके से हटवाकर नष्ट कराया। इसके अलावा हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज की खोया मंडियों में जांच कर 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मानक फेल होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोया मंडी में छापेमारी की। इसमें एक टीम लखनऊ की थी और दूसरी कानपुर की थी। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार शटर बंदकर भागे जिससे अफसरा तफरी का महौल हो गया। वहीं हटिया खोया मंडी में टीम ने करीब 450 किलो खोया पकड़ा जो पूरी तरह से दूषित एवं बदबूदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Foul-smelling khoya was being sold in Hatiya; 450 kg seized and destroyed
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बदबूदार खोया नष्ट कराया - फोटो : अमर उजाला
जिसे बिक्री के लिए डलिया में रखा गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तुंरत उसे अपने कब्जे में लिया। टीम ने उसे बाबूपुरवा स्थित नगर निगम के यार्ड में विनष्टीकरण कराया गया। इसके बाद लखनऊ से आयी टीम ने एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यहां पर कई दुकानों की शटर बंद मिले। यहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया का विरोध कर अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी।

Kanpur: Foul-smelling khoya was being sold in Hatiya; 450 kg seized and destroyed
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बदबूदार खोया नष्ट कराया - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा मानकों और नमूना संग्रहण की बात कहते हुए सहयोग की अपेक्षा की। टीम ने हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज खोया मंडी में अभियान के दौरान कुल 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच के बाद ही गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और भंडारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल सुनील शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, संजय सिंह, पल्लवी शर्मा और आकांक्षा जायसवाल शामिल रहीं।

सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान खोये और मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। यदि कोई नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलता है तो संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समेत राज्य सचल दल, जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed