{"_id":"689b2599a533d558bc09c9a5","slug":"kanpur-former-president-did-vipassana-at-deori-ghat-spent-two-and-a-half-hours-discussed-with-trustees-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पूर्व राष्ट्रपति ने ड्योढ़ी घाट में की विपश्यना साधना, ढाई घंटे बिताया समय…ट्रेस्टियों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पूर्व राष्ट्रपति ने ड्योढ़ी घाट में की विपश्यना साधना, ढाई घंटे बिताया समय…ट्रेस्टियों से की चर्चा
Tue, 12 Aug 2025 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:06 PM IST
सार
Kanpur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट स्थित विपश्यना केंद्र में ढाई घंटे का समय बिताया। यहां उन्होंने एक घंटे गहन साधना की और विपश्यना को आत्मिक शुद्धि का सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराजपुर के गंगा किनारे स्थित ड्योढ़ी घाट विपश्यना साधना केंद्र में करीब ढाई घंटे का समय बिताया। उन्होंने एक घंटे तक गहन साधना की और उसके बाद ट्रस्टियों से बातचीत की। कोविंद जी ने कहा कि गंगा तट पर स्थित यह स्थल बहुत रमणीय है और यहां कुछ घंटे बिताकर उन्हें बहुत शांति और सुख का अनुभव हुआ। उन्होंने विपश्यना को आत्मिक शुद्धि और मानसिक संतुलन का एक बहुत ही सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ने शिविरों की प्रक्रिया को समझा
धम्म कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक साहू ने बताया कि साधना के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने केंद्र की कार्यप्रणाली, शिविरों की रूपरेखा और इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी ली। विपश्यना केंद्र के आचार्य एम एल शंखवार ने बताया कि कोविंद जी ने उनके साथ साधना की और 10 दिवसीय व 20 दिवसीय शिविरों की प्रक्रिया को समझा।
विज्ञापन