फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Form of recovery in the name of posting in dial 112 goes viral

Kanpur: डायल 112 में पोस्टिंग के नाम पर वसूली का पर्चा वायरल, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Tue, 31 Jan 2023 03:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Jan 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Form of recovery in the name of posting in dial 112 goes viral
वायरल हुआ पर्चा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता थाने की दीवार से लेकर भाजपा के दक्षिण कार्यालय तक रविवार रात किसी ने पुलिस विभाग में हो रही वसूली की पोल खोलते हुए एक पर्चे की फोटो कॉपी कई जगह चस्पा कर दी। सोमवार सुबह लोगों ने पर्चे की फोटो खींचकर वायरल की।
विज्ञापन


पर्चे में डायल 112 के एक अफसर द्वारा तीन दरोगाओं के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों से ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के आदेश पर आरोपों की जांच डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी करेंगी। वायरल पर्चे में लिखा है कि डॉयल-112 में तैनात पुलिस कर्मियों से डेढ़ साल से वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


पहले पीआरवी का औचक निरीक्षण करके जरा सी लापरवाही पर कम से कम रोजाना दो से तीन गाड़ियों की रपट लिखाई जाती है, इसके बाद कैरेक्टर रोल खराब करने की धमकी देकर प्रति पुलिसकर्मी से 10 से 15 हजार रुपये वसूले जाते हैं। पीआरवी पर तैनाती के नाम पर 20 से 30 हजार लिए जाते हैं। फर्जी शिकायतों में क्लीनचिट देने के नाम पर उगाही हो रही है। हाईवे पर तैनात रहने वाले गाड़ियों के पुलिसकर्मियों से और भी वसूली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए पर्चे का संज्ञान लिया गया है। इस मामले में शासन को भी पत्र भेजा जा चुका है। पीआरवी के पुलिस कर्मियों से वसूली के आरोप की जांच डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी को दी गई है। जांच त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से हो ताकि सही एवं प्रभावी कार्रवाई अविलंब की जा सके।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed