फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Food Inflation Large farmers are hoarding wheat flour prices have risen

Kanpur Food Inflation: बड़े किसान स्टाक कर रहे गेहूं, बढ़े आटा के दाम, बरसात के चलते भी आपूर्ति प्रभावित

Sat, 08 Aug 2026 04:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 08 Aug 2026 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के अनुसार, बड़े किसानों द्वारा गेहूं का स्टॉक रोके जाने और मांग बढ़ने के कारण गेहूं के दाम बढ़कर 2600-2670 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। इसका सीधा असर आटे की कीमतों पर पड़ा है, जो अब बढ़कर 32 से 33 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Food Inflation Large farmers are hoarding wheat flour prices have risen
आटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गल्ला आढ़तिया संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बाजपेई ने बताया कि गेहूं के दाम बढ़ गए हैं। गेहूं का भाव प्रति क्विंटल 2600-2670 रुपये हो गया है। पहले भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल था। आटा मिलों में गेहूं की मांग बढ़ रही है। आगे त्योहार हैं। इसलिए मिल संचालक तेजी से गेहूं की खरीद कर रहे हैं। बरसात के चलते भी आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन

इसका असर भी भावों पर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि बड़े किसान और भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। उनका अनुमान है कि भाव 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकता है। इसलिए वे अपना स्टाॅक बाजार में नहीं ला रहे हैं। जो भी गेहूं बाजार में आ रहा है, वह आटा मिल संचालक खरीद रहे हैं। इस समय आटा 32 से 33 रुपये किलो बिक रहा है। पहले यह 30 रुपये किलो था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed