फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fog stopped Shramik Shakti Express at 18 places, then it reached Kanpur

Kanpur: कोहरे ने श्रमशक्ति एक्सप्रेस को 18 जगह रोका, तब पहुंची कानपुर

Sat, 11 Jan 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 11:27 PM IST
सार

Kanpur News: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। श्रमशक्ति एक्सप्रेस दस घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। 61 ट्रेनें लेट रहीं। वहीं 975 यात्रियों ने टिकट लौटाए।

विज्ञापन
Kanpur: Fog stopped Shramik Shakti Express at 18 places, then it reached Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोहरे और धुंध ने 61 ट्रेनों की रफ्तार थाम दी। नई दिल्ली से शुक्रवार रात 11:45 बजे चली श्रमशक्ति एक्सप्रेस शनिवार सुबह के बजाय दस घंटे देरी से शाम सवा चार बजे सेंट्रल पहुंची। रूट पर कई ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते नॉन स्टाप ट्रेन को रास्ते में 18 ठहराव लेने पड़े। श्रम शक्ति के आगे लगभग 30 से ज्यादा ट्रेनों होने के चलते इसे ठहराव लेना पड़ा।
विज्ञापन


इसी तरह टूंडला टिटलागढ़ कुंभ स्पेशल 10:30 घंटे, ऊंचाहार करीब छह घंटे, नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल छह घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली सूबेदारगंज स्पेशल और मुंबई एलटीटी 6:30 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 4:30 घंटे, सूबेदारगंज आगरा फोर्ट स्पेशल चार घंटे लेट रही। शताब्दी, दुरंतो और राजधानी एक्सप्रेस का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। सेंट्रल स्टेशन पर 975 यात्रियों ने टिकट लौटाए तो 42 यात्री कनेक्टिंग रिजर्वेशन सुविधा का लाभ लेकर दूसरी ट्रेनों से गंतव्य को गए।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं लेट
- 12003 लखनऊ नई दिल्ली शताब्दी तीन घंटे लेट
- 12004 नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी 4:15 घंटे लेट
- 12416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत सात घंटे लेट
- 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत चार घंटे लेट
- 22445 अयोध्या आनंद विहार वंदे भारत तीन घंटे लेट
- 12314 सियालदह राजधानी चार घंटे लेट
- 12302 हावड़ा राजधानी 3:30 घंटे लेट
- 14118 कालिंदी एक्सप्रेस 9:15 घंटे लेट
- 12274 हावड़ा दूरंतो 5:45 घंटे लेट
- 12420 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे लेट
- 18310 जम्मू तवी संबलपुर एक्सप्रेस चार घंटे लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed