{"_id":"61ba317575529f4133241a59","slug":"kanpur-flu-attack-increased-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ठंड से बढ़ा फ्लू का हमला, एक रोगी का हार्ट, दूसरे का फेफड़ा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ठंड से बढ़ा फ्लू का हमला, एक रोगी का हार्ट, दूसरे का फेफड़ा फेल
Wed, 15 Dec 2021 11:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:55 PM IST
सार
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि पुराने रोगी एहतियात बरतें। दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंडक बढ़ने से फ्लू ने हमला बोल दिया है। इससे राइनाइटिस (नाक बहना) के रोगी बढ़ गए हैं। फ्लू के लक्षण भी कोरोना, ओमिक्रॉन से मिलते जुलते हैं। इसके साथ ही हृदय रोगियों की भी तबीयत बिगड़ रही है। दमा रोगियों की भी सांस उखड़ी है।
एक्सरे जांच में फेफड़े सिकुड़े नजर आ रहे हैं। इससे कई रोगियों के मुंह से खून आ रहा है। बुधवार को एक हृदय रोगी और एक दमा रोगी की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में एंजाइना के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
कल्याणपुर के रहने वाले आनंद कुमार (61) की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर कार्डियोलॉजी आए। बेटे विनोद ने बताया कि पिछले साल रोगी को पेस मेकर लगा था। बुधवार तड़के तबीयत बिगड़ गई। इसी तरह दमा रोगी किशोर वर्मा (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्हें अप्रैल में कोरोना हुआ था। घर में ही ठीक हो गए थे, लेकिन फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गई थी। परिजनों ने बताया कि दमा की शिकायत उन्हें पहले से रही है लेकिन दवा से स्थिति नियंत्रित रही है। इसके अलावा हैलट ओपीडी में अस्थमा अटैक की शिकायत लेकर रोगी आए।
फ्लू के रोगियों ने सांस की दिक्कत बताई है। दमा रोगियों का वेंटिलेटर पर गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि पुराने रोगी एहतियात बरतें। दवा की डोज दुरुस्त करा लें।