फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Flood water receded, animals are entering homes people have camped on roofs transportation by boats

Kanpur: बाढ़ का पानी घटा, घरों में घुस रहे जीव जंतू, लोगों ने छतों पर डाला डेरा, नावों से हो रहा आवागमन

Sat, 13 Sep 2025 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Sep 2025 10:23 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्रवार सुबह भातू फार्म मोहल्ले में सवारियों से भरी नाव पलट गई। गनीमत रही जहां नाव पलटी वहां दो से तीन फिट तक पानी था, जिससे बड़ी घटना नहीं हुईं। सभी सवारियां सुरक्षित रही। नाविक सज्जाक ने बताया कि नाव में 10 लोग बैठे थे, जबकि छह के बैठने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
Kanpur Flood water receded, animals are entering homes people have camped on roofs transportation by boats
मोहल्लों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में उफनाई गंगा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर घटा है। लेकिन बाढ़ के पानी से घिरे मोहल्लों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। 35 मोहल्लों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा होने से जनजीवन अस्तव्यस्त है। लोगों नावों से आवागमन कर रहे हैं। वहीं, पश्चिमी गंगाघाट के 10 मोहल्लों में बिजली कटी होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उधर, खतरनाक जलीय जीव जंतु लोगों के घरों में घुस रहे हैं। ऐसे में लोग छतों पर गुजर बसर कर रहे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की शाम गंगा नदी का जलस्तर 113.220 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे घटकर 113.060 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, उफनाई गंगा नदी का पानी घटने के बावजूद लोगों की दुश्वारियां बरकरार है। मोहल्ला शारदानगर, आजाद नगर, नेतुआ,रविदास नगर, श्रीनगर, मालवीय नगर, गोताखोर, अखलाख नगर, सोलह बीघा, रतिराम पुरवा, कर्बला, हुसैन नगर, मोहम्मद नगर, उदय नगर, भातू फार्म, अंबिकापुरम, गायत्री नगर, सुखलाख खेड़ा, अहमद नगर, मनोहर नगर समेत 35 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसा है।  लोगों ने बताया कि खतरनाक जलीय जीव घरों में घुस जाते हैं, जिनसे बचने के लिए छतों पर गुजर बसर कर रहे है। नाव से बच्चें स्कूल जा रहे है। नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

घर-घर जाकर राशन का वितरण
लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि गांव फत्तेखेड़ा, शारदानगर, रश्मि लोक, मझरा पीपरखेड़ा आदि इलाकों में बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। नेतुआ ग्राम प्रधान के पति अरुण रावत ने बताया कि नेतुआ और आजाद नगर में घर-घर जाकर राशन का वितरण नाव से किया गया। उधर, नगर पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में सफाई कराने के साथ ही चूना छिड़काव कराया गया। मोहल्ला इंद्रा नगर, मनोहर नगर, रविदास नगर, शक्ति नगर, मिश्रा कालोनी, बालू घाट में सफाई कराई गई।

विज्ञापन

पूर्व सांसद ने छह सौ लोगों को बांटी खाद्य सामग्री
शुक्लागंज। उन्नाव की पूर्व सांसद व सपा नेता अन्नू टंडन ने शुक्रवार को गोताखोर मोहल्ला पहुंचकर छह सौ लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण कर उनका हालचाल जाना। छह सौ पूड़ी सब्जी के लंच पैकेट का वितरण नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के तक पहुंचाया गया। उधर गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे ने संदेश फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर लोगों को लंच पैकेट वितरित किया। 

विज्ञापन

भातू फार्म में नाव पलटी, कोई हताहत नहीं
शुक्रवार सुबह भातू फार्म मोहल्ले में सवारियों से भरी नाव पलट गई। गनीमत रही जहां नाव पलटी वहां दो से तीन फिट तक पानी था, जिससे बड़ी घटना नहीं हुईं। सभी सवारियां सुरक्षित रही। नाविक सज्जाक ने बताया कि नाव में 10 लोग बैठे थे, जबकि छह के बैठने की व्यवस्था है। लोगों को उसने मना भी किया लेकिन लोग नहीं माने और नाव पलट गईं। लेखपाल अशोक सैनी ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed