{"_id":"6a24557e26c1952eff089150","slug":"kanpur-five-people-killed-in-collision-involving-dumper-container-and-bike-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसों का कहर: डंपर, कंटेनर और बाइक की टक्कर से पांच लोगों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का कहर: डंपर, कंटेनर और बाइक की टक्कर से पांच लोगों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं
Sat, 06 Jun 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:03 PM IST
सार
Kanpur News: सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। हादसे शहर के महाराजपुर, पनकी, बर्रा थाना क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर में रफ्तार से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को महाराजपुर, पनकी और बर्रा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में घायल पांच लोगों की मौत हो गई। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा हाईवे पर शनिवार सुबह छह बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें दबकर रामनगर निवासी चालक सलेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई। साथी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने उसे घायल को हैलट भेजा। सलेन्द्रा की पत्नी अनीता और छोटा भाई सतेंद्र बिलख पड़े। इसी तरह पनकी थाना क्षेत्र में गुजैनी नहर पुल पर शनिवार सुबह साइकिल से फैक्टरी जा रहे नौबस्ता अर्रा गांव निवासी गंभीर सिंह (34) को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 29 मई को पनकी थाना क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में नाइट ड्यूटी पर जा रहे पनकी कटरा निवासी रामशंकर त्रिपाठी (73) को भाटिया तिराहे के पास नगर निगम के कूड़ा डंपर ने कुचल दिया।

निजी अस्पताल में परिजन ने भर्ती कराया जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई है। एक अन्य हादसे में पनकी रतनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार सिंह (45) को घर के पास बाइक सवार ने 25 मई को टक्कर मार दी थी। निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 11:30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बर्रा थाना क्षेत्र के हेमंत विहार निवासी महावीर सिंह (60) बीती 21 मई को रामजानकी मंदिर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। हैलट में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।