{"_id":"6782abbdd444021b0d08d0fc","slug":"kanpur-five-people-including-lekhpal-s-father-died-after-being-hit-by-a-train-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लेखपाल के पिता समेत पांच की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लेखपाल के पिता समेत पांच की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Sat, 11 Jan 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:05 PM IST
सार
Kanpur News: अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से लेखपाल के पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जीआरपी जांच में जुटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लेखपाल के पिता समेत पांच लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कोहरा और लापरवाही इन लोगों की मौत की वजह बनी। पनकी के दमगढ़ा निवासी पृथ्वीपाल (61) को आंखों से कम दिखता था। उनका बेटा विमल कन्नौज के छिबरामऊ में लेखपाल है। परिजनों ने बताया कि घर से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक निकला हुआ है। शुक्रवार देर शाम वह शौच के लिए निकले थे। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
इसी तरह रेलबाजार थानाक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से आजमगढ़ जिले के सेमरहा के रानी की सराय निवासी रामशब्द यादव (60) की मौत हो गई। शहर में वह जूही स्थित रेलवे क्वार्टर में रहते थे। पत्नी पुष्पा देवी व बेटे सुधीर, शशिकांत व शिवकांत पैतृक गांव में रहते है। शनिवार सुबह ट्रैक के निरीक्षण के दौरान सुजातगंज स्थित सीओडी मेमू कार शेड के पास रामशब्द ट्रेन की चपेट में आ गए। वहीं, सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर पर 48 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चकेरी थानाक्षेत्र के विमानपुरी निवासी सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश (40) की रामादेवी पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं 25 वर्षीय युवती की ट्रेन की झकरकटी मजार के पास आगरा इंटरसिटी की चपेट में आने से जान चली गई। जीआरपी उसकी शिनाख्त करने में जुटी है।