फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five or six ambulances carrying patients stuck in traffic jam

कानपुर: जाम में फंसीं मरीजों की पांच-छह एंबुलेंस, हैलट के सामने रेंगती रहीं जिंदगी

Tue, 06 Oct 2026 11:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Five or six ambulances carrying patients stuck in traffic jam
जाम में फंसी एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला

हैलट के सामने मंगलवार को लगे जाम में मरीजों की जिंदगी फंसी रही। मेडिकल कॉलेज के आधे पुल से पोस्टमॉर्टम हाउस मोड़ तक सुबह करीब 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक दोनों लेन में वाहन रेंगते रहे। इस दौरान मरीजों को लेकर पहुंचीं करीब पांच-छह एंबुलेंस भी फंस गईं। इस दौरान ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड सड़क किनारे खड़े अनदेखा करते रहे।

विज्ञापन


हैलट के साथ ही स्वरूपनगर क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों को 24 घंटे लाया ले जाया जाता है। इसके वाबजूद मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस के लिए अलग से रास्ता तक नहीं बनाया जा सका। जाम की वजह क्षतिग्रस्त सड़क, वाहनों की बेतरतीब आवाजाही, सड़क पर अवैध पार्किंग है। दोनों लेन में वाहनों का दबाव बढ़ता गया और स्थिति बिगड़ती चली गई। यातायात सिपाही और होमगार्ड मौके पर मौजूद रहे, लेकिन घंटों तक जाम पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सका।
विज्ञापन


होमगार्ड की ली गई फोटो बताशे के ठेले की है जो हैलट के ठीक सामने जाम के दौरान खड़ा था। जाम में एंबुलेंस सायरन बजा रही थीं लेकिन वह टस से मस नहीं हो रहा था। कैमरे का फ्लैश चमकते ही यातायात कर्मी अचानक सक्रिय हुए और वाहनों को निकालने में जुट गए। करीब तीन घंटे बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उलटी दिशा में घुसे तो हांफ गए वाहन सवार
कालपी रोड पर भी जाम ने मंगलवार शाम सैकड़ों लोगों को रुला दिया। फजलगंज फायर स्टेशन के सामने जेसीबी ने रास्ता खोद दिया है। इससे वाहन सवार जाम में फंसने लगे। विजयनगर से दादानगर जाने वाली रोड पर उलटी दिशा में दर्जनों मोटरसाइकिल चालक जल्दी निकलने की होड़ में घुस आए। इससे जाम ने और विकराल रूप ले लिया। धीरे-धीरे जाम कालपी रोड पर विजय नगर चौराहे से चार खंभा कुआं के काफी आगे तक लग गया। इस दौरान जाम से बचने के लिए वाहन सवार गड़रियनपुरवा के रास्ते से निकलने लगे तो वहां भी हालात बद से बदतर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed