फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fit India Movement Running competition in ITBP campus children and women showed enthusiasm

Kanpur: फिट इंडिया मूवमेंट…आईटीबीपी परिसर में दौड़ प्रतियोगिता, बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Sun, 26 Oct 2025 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 04:12 PM IST
सार

Kanpur News: आईटीबीपी परिसर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को बच्चों और महिलाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
Kanpur Fit India Movement Running competition in ITBP campus children and women showed enthusiasm
आईटीबीपी परिसर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर सरसौल स्थित 32वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल परिसर में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें हावा सदस्याओं समेत बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

100, 200, 500 मीटर और ढाई किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ आयोजित हुई। इसमें छह वर्ष तक के बच्चों ने 100 मीटर, आठ से बारह वर्ष के बच्चों ने 200 मीटर, बारह से पंद्रह वर्ष के बच्चों ने 500 मीटर और महिलाओं ने ढाई किलोमीटर दौड़ में भाग लिया।

विज्ञापन

Kanpur Fit India Movement Running competition in ITBP campus children and women showed enthusiasm
जानकारी देते अतिथिगण - फोटो : amar ujala

विजेताओं को किया पुरस्कृत
विजेताओं में प्रत्यूष, प्रतीक सिंह, शौर्य सिंह और शिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूजा पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सभी को स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सीमा मंडल, सवाना पूनम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed