फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: First-ever surgery for complex prostate cancer at Hallat, operation took six hours

Kanpur: जटिल प्रोस्टेट कैंसर की हैलट में पहली बार हुई सर्जरी, आपरेशन में लगे छह घंटे

Thu, 04 Dec 2025 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Dec 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: First-ever surgery for complex prostate cancer at Hallat, operation took six hours
जटिल प्रोस्ट्रेट कैंसर की सर्जरी करते डॉ संजय काला व डाक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला

हैलट के सर्जरी विभाग में जटिल प्रोस्टेट कैंसर की पहली बार सर्जरी की गई है। 74 वर्षीय मरीज राम दयाल डेढ़ वर्ष से मूत्र प्रवाह में कमी और बार-बार वॉशरूम समस्या से पीड़ित रहे हैं। जांचों के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम ने सर्जरी की। आपरेशन में छह घंटे लगे।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि रोगी का उपचार लैप्रोस्कोपिक रैडिकल प्रोस्टेक्टॉमी विद लिम्फ नोड रिसेक्शन तथा यूरेथ्रल रिपेयर के माध्यम से किया गया। यह ऑपरेशन लगभग छह घंटे चला तथा शल्यक्रिया के दौरान रोगी को एक यूनिट रक्त भी दिया गया। कानपुर में इस प्रकार की सर्जरी पहली बार सफलतापूर्वक की गई। उन्होंने बताया कि दूरबीन विधि की सर्जरी से रोग ग्रस्त हिस्सा निकाल दिया। रोगी को सामान्य रूप से पेशाब कर रहा है। मूत्र मार्ग बाधित नहीं हुआ। टीम में डॉ. काला के अलावा डॉ. अनिल जे. बैद, डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. आलोक यादव, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. कफीलुर रहमान तथा डॉ. दिशा गुलाटी रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. नेहा, डॉ. सानिका, डॉ. शिवांगी एवं डॉ. रक्षिता शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed