फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: firm committed fraud of Rs 38.55 lakh in the name of dress supply

Kanpur: ड्रेस आपूर्ति के नाम पर एक फर्म ने की 38.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Apr 2024 03:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Apr 2024 03:36 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में स्कूल में ड्रेस आपूर्ति के नाम पर एक फर्म ने 38.55 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों के खिलाफ बादशाहीनाका थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Kanpur: firm committed fraud of Rs 38.55 lakh in the name of dress supply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्कूल में ड्रेस आपूर्ति के नाम पर एक फर्म ने 38.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बादशाही नाका थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मॉल रोड निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि वह तिरुपति मोटर्स में मैनेजर है। उनकी फर्म स्कूली ड्रेस बनाने का काम करती है। नितिन ने बताया कि जनरलगंज स्थित ओंकार टेक्सटाइल्स के प्रोपराइटर परमजीत कौर, त्रिलोचन सिंह व पुनीत सचदेवा ने उनकी फर्म से स्कूल ड्रेस सप्लाई के लिए संपर्क किया था।

विज्ञापन


उन्होंने 10 दिसंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक स्कूली ड्रेस सप्लाई की। इसका भुगतान 1.78 करोड़ 55 हजार रुपये हुआ था। उन्होंने बताया कि ओंकार टेक्सटाइल्स ने 1.40 करोड़ का भुगतान कर 38.55 लाख रुपया बकाया कर दिया। पैसे लौटाने पर टाल मटोल करने पर नोटिस दिया लेकिन फर्म ने गाली-गलौज की। नितिन ने डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह से मामले की शिकायत की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ बादशाहीनाका थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed