फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Massive Blaze Erupts Late at Night in Sagar Market Four Families Trapped in Five Story Building

Kanpur Fire: सागर मार्केट में देर रात लगी भीषण आग, पांच मंजिला बिल्डिंग में फंसे चार परिवार, बाल-बाल बची जान

Sun, 26 Apr 2026 09:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Apr 2026 09:40 AM IST
सार

Kanpur News: सागर मार्केट में मोबाइल एक्सेसरीज के गोदाम में लगी आग ने पांच मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया, जहां चार परिवारों ने भागकर जान बचाई। व्यापारियों ने केस्को और फायर ब्रिगेड की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Fire Massive Blaze Erupts Late at Night in Sagar Market Four Families Trapped in Five Story Building
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिरहाना रोड स्थित सागर मार्केट की पांच मंजिला इमारत में शनिवार रात भीषण आग लग गई। आग दूसरे फ्लोर पर स्थित मोबाइल पार्ट्स व एक्सेसरीज के गोदाम में करीब 11:20 बजे लगी, जो तेजी से फैल गई। बिल्डिंग के ऊपरी तीन फ्लोर पर रह रहे चार परिवारों ने धुएं और लपटों के बीच सीढ़ियों से सुरक्षित बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन





करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने का आरोप लगाया। मार्केट अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने केस्को पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली तारों की खराब स्थिति को जिम्मेदार बताया।  प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सामान को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed