{"_id":"643fb781a69fa840c2006533","slug":"kanpur-fire-in-thread-factory-due-to-short-circuit-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शॉर्ट सर्किट से धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शॉर्ट सर्किट से धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
Wed, 19 Apr 2023 03:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Apr 2023 03:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जाजमऊ में बुधवार सुबह धागा फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चमनगंज निवासी मोहम्मद वासिम की जाजमऊ के वाजिदपुर में धागा फैक्टरी है। बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लग गई। इसके थोड़ी देर बाद आग की लपटें निकलने लगीं तो इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्टरी में आग लगी थी। घटना में जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग से नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन