फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Huge fire broke out in a tannery in Wajidpur fire brigade team brought it under control

Kanpur Fire: वाजिदपुर में टेनरी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा…फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Thu, 15 May 2025 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 May 2025 12:31 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थानाक्षेत्र के वाजिदपुर में एक टेनरी में भीषण आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur Fire Huge fire broke out in a tannery in Wajidpur fire brigade team brought it under control
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में परवीन लेदर टेनरी में गुरुवार दोपहर 11 बजे आग लग गई। टेनरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Kanpur Fire Huge fire broke out in a tannery in Wajidpur fire brigade team brought it under control
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

डिफेंस कॉलोनी निवासी काशिफ लारी की वाजिदपुर संजय नगर में लारी टैनर्स एक्सपोर्ट्स नाम से टेनरी है। इसमें चमड़े का काम पहले होता है, जबकि नीचे बेल्ट का काम होता है। गुरुवार दोपहर 11 बजे कर्मचारी स्प्रे डिपार्टमेंट में लोहे में वेल्डिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Fire Huge fire broke out in a tannery in Wajidpur fire brigade team brought it under control
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

हादसे में लगभग एक लाख का नुकसान
इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से लोहा और चमड़ा जलने लगा। काम कर रहे एक दर्जन कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग से करीब एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed