फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fire case former MP Viral video They have done wrong, it is not right to give compensation

कानपुर अग्निकांड पर पूर्व सांसद का अजीबोगरीब बयान, बोले-पीड़ित पक्ष ने गलत काम किया, मुआवजा देना ठीक नहीं

Sat, 18 Feb 2023 12:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Feb 2023 12:40 PM IST
सार

कानपुर देहात अग्निकांड पर पूर्व सांसद का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें  पूर्व सांसद पीड़ित पक्ष पर दोष मढ़ रहे हैं। इसमें वह पीड़ित पक्ष को सरकारी जमीन पर कब्जा करने और इसके बाद सरकारी मदद देने की बात को सही नहीं ठहरा रहे। वीडियो में वह कह रहे हैं कि पंचायत की जमीन पर कब्जा किए हो, आप कब्जा नहीं छोड़ रहे हो। सारा गैर कानूनी काम कर रहे हो। 

विज्ञापन
Kanpur fire case former MP Viral video They have done wrong, it is not right to give compensation
पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के मड़ौली कांड को लेकर अब पूर्व सांसद और मौजूदा राज्यमंत्री के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ उनकी बात का समर्थन भी कर रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि सबका हिस्सा मारा, गलत काम किए, फिर भी मुआवजा देना ठीक नहीं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


मड़ौली कांड पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इसमें पूर्व सांसद पीड़ित पक्ष पर दोष मढ़ रहे हैं। इसमें वह पीड़ित पक्ष को सरकारी जमीन पर कब्जा करने और इसके बाद सरकारी मदद देने की बात को सही नहीं ठहरा रहे। वीडियो में वह कह रहे हैं कि पंचायत की जमीन पर कब्जा किए हो, आप कब्जा नहीं छोड़ रहे हो। सारा गैर कानूनी काम कर रहे हो।

विज्ञापन

रात में जुआ के अड्डे चल रहे हैं। इसके बाद तुम्हारे लोग वहां आकर सुसाइड कर ले रहे हैं। उसके अंदर अपनी जान दे रहे हैं। और फिर इसका पूरे हिंदुस्तान में डंका पीटकर कि सरकार बहुत बेकार है। सबका हिस्सा उन्होंने मारा, सारे गलत काम किए। इसके बाद मुआवजा देना मैं समझता हूं ठीक नहीं है। वीडियो वायरल होने पर पूरे दिन यह अन्य कई ग्रुपों में शेयर करने का सिलसिला चलता रहा। इस पर लोग पूर्व सांसद को ट्रोल कर रहे हैं। हाला कि कुछ पूर्व सांसद के वीडियो में कही बात का समर्थन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

बताते चलें कि कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई थी। घटना के वक्त मां-बेटी झोपड़ी के अंदर थीं। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी व रुरा थाना प्रभारी झुलस गए थे। घटना में मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed