फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire, Burnt houses of animals and birds, were rescued and taken out by police

Kanpur Fire: शाबाश कानपुर पुलिस! पशु-पक्षियों के भी जले आशियाने, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, देखें तस्वीरें

Sat, 01 Apr 2023 08:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Apr 2023 08:09 PM IST
सार

Kanpur Fire News: अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांसमंडी स्थित रेडीमेड गारमेंट के चार शापिंग कॉम्प्लेक्सों में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई थी। इसमें न केवल व्यापारियों को नुकसान हुआ है, बल्कि पशु-पक्षियों के आशियाने भी जल गए। कानपुर पुलिस ने कईयों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है।

विज्ञापन
Kanpur Fire, Burnt houses of animals and birds, were rescued and taken out by police
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर अग्निकांड में सैकड़ों व्यापारी, तो बर्बाद ही हुए साथ ही पशु पक्षियों के भी आशियाने जल गए। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे कबूतर, तोता, बिल्ली और कुत्तों को भी दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल। इस दौरान कई पालतू पक्षियों को दमकल कर्मियों ने पिंजरे से आजाद भी किया।

विज्ञापन

दरअसल अरजन कॉम्प्लेक्स में रेस्क्यू के दौरान एक कुतिया बार-बार मार्केट में जा रही थी। ये देख वहां मौजूद डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने पुलिस कर्मियों को उसके पीछे जाने के लिए कहा। पुलिस टीम जब उसके पीछे बेसमेंट में पहुंची, तो एक कोने में उसके छह बच्चे चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस कर्मियों उन सभी पिल्लों को उठाकर बाहर निकाला। बच्चों को सकुशल बाहर पाकर कुतिया उनका दुलार करने लगी। ये देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों के मानवीय चेहरा को सराहा। इसके बाद पुलिस की टीम ने एक-एक कर पशु और पक्षियों को बिल्डिंग से बाहर निकालना।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Fire, Burnt houses of animals and birds, were rescued and taken out by police
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

काटे गए पेड़, हटाए गए तारों के मकड़जाल
रूक-रूक कर धधक रहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मार्केट के चौतरफा जाना पड़ रहा था। मार्केट के तीन साइडों में पीपल, पाकड़ व अन्य पेडों की मोटी टहनियां निकलने और तारों के मकड़जाल के चलते काफी दिक्कतें हो रही थीं।

Kanpur Fire, Burnt houses of animals and birds, were rescued and taken out by police
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

नफीस टॉवर की खिड़कियों को भी काटा
लिहाजा पुलिस ने नगर निगम और बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद से सभी पेड़ों की टहनियों और तारों के मकड़जाल को कटवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच नगर निगम द्वारा नफीस टॉवर की दर्जनों लोहे की खिड़कियों को काटा गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया।

Kanpur Fire, Burnt houses of animals and birds, were rescued and taken out by police
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

चौतरफा लगाया गया सोडियम लाइट
बीते चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते मार्केट व आस पास अंधेरा पसरा हुआ है। इससे दमकल कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। इसके चलते पुलिस विभाग द्वारा सभी इमारतों के आस-पास सोडियम लाइट लगाने के साथ जनरेट की व्यवस्था की गई है।

Kanpur Fire, Burnt houses of animals and birds, were rescued and taken out by police
kanpur fire case - फोटो : अमर उजाला

पूरे दिन दौड़ती रही दमकल की गाड़ियां
शनिवार सुबह से ही दमकल की गाड़ियां दौड़ती नजर आई। हर घंटे एक अपार्टमेंट के बाहर तीन गाड़ियों की जरूरत पड़ रही थी। पुलिस टीम द्वारा शनिवार दोबारा आग धधकने पर घटना स्थल के आस पास बैरिकेडिंग लगाकर सिलिंग का दायरा बढ़ाया गया। इससे कि दमकल कर्मियों को दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed