फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out in the store room of TPP plant, goods worth lakhs burnt

Kanpur: ट्रीटमेंट प्लांट के स्टोर रूम में लगी आग, लाखों का सामान जला, सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल

Sun, 24 Mar 2024 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2024 09:00 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर के अंदर बने टरसरिक पावर प्लांट के स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out in the store room of TPP plant, goods worth lakhs burnt
टीपीपी प्लांट के स्टोर रूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिनगवां स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में बने टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट के स्टोर रूम में रविवार को आग लग गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकलों ने आग बुझाई। तब तक स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। अग्निशमन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिनगवां स्थित नवनिर्मित टीपीपी में गंदे पानी को शोधित किया जाता है। रविवार शाम को टीपीपी के टिनशेड में बने स्टोररूम में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। स्टोररूम में 10 एयर कंडीशनर, दस हजार केवीए का ट्रांसफॉर्मर, केमिकल से भरे ड्रम, पानी शुद्ध करने की मेंब्रेन मशीन, लोहे और प्लास्टिक का सामान रखा था। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही कर्मचारियों ने सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना के करीब एक घंटे बाद मीरपुर और घाटमपुर से चार दमकलें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 

जेसीबी से स्टोर रूम का टिनशेड तोड़कर आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। उधर, जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियंता विशाल सिंह ने बताया कि स्टोर में ठेकेदार का सामान रखा था। आग लगने की जांच कराई जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के अनुसार पांच घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed