Kanpur: पटाखा बाजार में रॉकेट गिरने से दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला…फायर ब्रिगेड ने तुरंत पाया काबू
Kanpur News: केशवपुरम पटाखा बाजार में मंगलवार रात को एक रॉकेट दुकान में गिरने से आग लग गई और लाखों का माल जल गया। दमकल टीम की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में रावतपुर के केशवपुरम में पटाखा बाजार में मंगलवार रात को जलता हुआ रॉकेट दुकान में गिरने से से हड़कंप मच गया। राकेट की चपेट में आकर दुकान में रखे पटाखे एक के बाद एक जलने लगे। आग लगते ही दुकानदार जान बचाकर भागे। आनन फानन में दुकानों में रखे फायर उपकरण की मदद से पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
मौके पर खड़ी फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। रावतपुर केशवपुरम स्थित स्कॉट वर्ल्ड स्कूल के सामने पार्क में दीपावली को लेकर पटाखा बाजार लगाया गया था। इसमें 29 पटाखों की दुकानें लगी हैं। मंगलवार रात को अचानक एक रॉकेट पंडित फायर वर्क्स में आकर गिरा।
ऊपर से दुकान में गिरा था रॉकेट
इससे पटाखों में आग लग गई और दुकान मालिक योगेश दुबे मौके से भाग निकले। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बगल की दुकानों में रखा सामान बाहर निकलवाया और दुकानों में रखे फायर उपकरण की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखा माल जलकर राख हो गया, लेकिन जल्दी आग पर काबू होने से बड़ा हादसा टल गया है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि रॉकेट ऊपर से दुकान में गिरा था, आग को काबू पा लिया गया है।