फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fire broke out in kiosk near Heer Palace Talkies police brought it under control before fire brigade

Kanpur Fire: हीर पैलेस टॉकीज के पास गुमटी में लगी भीषण आग, पुलिस ने फायर ब्रिगेड से पहले पाया काबू

Tue, 28 Oct 2025 09:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Oct 2025 09:30 AM IST
सार

Kanpur News: छावनी थाना क्षेत्र में हीर पैलेस टॉकीज के बगल में एक गुमटी में भीषण आग लगी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
Kanpur fire broke out in kiosk near Heer Palace Talkies police brought it under control before fire brigade
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हीर पैलेस टॉकीज के ठीक बगल में सड़क किनारे रखी एक गुमटी में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। समय रहते स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।जानकारी के अनुसार, हीर पैलेस टॉकीज के बगल में रखी गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस बिना किसी देरी के फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

Kanpur fire broke out in kiosk near Heer Palace Talkies police brought it under control before fire brigade
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

कारणों की जांच में जुटी टीम
पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। घटनास्थल टॉकीज के पास है और आसपास घना इलाका है। इसलिए यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो आग फैल सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed